बाढ़ग्रस्त यूपी में परीक्षा देने निकले 37 लाख छात्र, वरुण गांधी बोले- हवाई सर्वेक्षणों से दिखाई नहीं देती जमीनी हकीकत

शनिवार, 15 अक्टूबर 2022 (11:46 IST)
पीलीभीत। भाजपा सांसद वरुण गांधी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बाढ़ प्रभावित इलाकों के हवाई सर्वेक्षण पर तंज कसते हुए कहा कि जमीनी हकीकत हवाई सर्वेक्षणों से दिखाई नहीं देती।
 
वरुण गांधी ने उत्तर प्रदेश के बाढ़ प्रभावित इलाकों में प्रारंभिक योग्यता परीक्षा (PET) न तो स्थगित करने और न ही छात्रों के परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए परिवहन के पर्याप्त इंतजाम करने को लेकर शनिवार को राज्य सरकार पर निशाना साधा।
 
पीलीभीत के सांसद वरुण ने कहा कि राज्य बाढ़ की चपेट में है और 37 लाख से अधिक छात्र पीईटी की परीक्षा देने निकले हैं। छात्रों के लिए प्रश्न पत्र हल करने से बड़ी चुनौती परीक्षा केंद्रों तक पहुंचना है।
 

यूपी बाढ़ की चपेट में हैं और 37 लाख से अधिक छात्र PET की परीक्षा देने निकले हैं।

प्रश्नपत्र हल करने से बड़ी चुनौती सेंटर तक पहुँचना है। छात्रों की निरंतर माँग के बाद भी ना परीक्षा टाली गयी ना यातायात के पुख्ता इंतजाम किए गए।

शायद ‘हवाई निरीक्षण’ से ‘जमीनी मुद्दे’ नहीं दिखते। pic.twitter.com/BXDmiFJ9N9

— Varun Gandhi (@varungandhi80) October 15, 2022
वरुण ने कहा कि छात्रों की लगातार मांग के बावजूद पीईटी को न तो स्थगित किया गया और न ही उनके परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने के लिए पर्याप्त बंदोबस्त किए गए। उन्होंने रेलवे स्टेशनों और ट्रेन में छात्रों की भारी भीड़ की तस्वीरें भी साझा कीं।
 
Edited by : Nrapendra Gupta (एजेंसियां)
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी