Basant Panchami 2025: बसंत पंचमी हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण पर्व है। यह दिन ज्ञान की देवी मां सरस्वती को समर्पित है। मान्यता है कि इस दिन किए गए शुभ कार्य सफल होते हैं। सबसे खास बात यह है कि इस दिन बिना मुहूर्त देखे भी शुभ कार्य किए जा सकते हैं। आइये आज वेबदुनिया हिंदी पर हम आपको बताते हैं बसंत पंचमी पर किन कामों का शुभारम्भ किया जा सकता है और ये दिन इनता शुभ क्यों माना जाता है।
बिना मुहूर्त के किए जा सकने वाले शुभ कार्य
-
नया बिजनेस शुरू करना: बसंत पंचमी के दिन कोई नया बिजनेस शुरू करना बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन शुरू किया गया बिजनेस तरक्की करेगा।
-
मुंडन संस्कार: इस दिन बच्चे का मुंडन संस्कार करना भी शुभ माना जाता है। माना जाता है कि इस दिन किया गया मुंडन संस्कार बच्चे को बुद्धिमान बनाता है।
-
गृह प्रवेश: नए घर में प्रवेश करना यानी गृह प्रवेश भी बसंत पंचमी के दिन किया जा सकता है। यह दिन घर में सुख-समृद्धि लाने वाला माना जाता है।
-
भवन निर्माण पूजन या भूमि पूजन: अगर आप कोई नया घर बनाना चाहते हैं तो बसंत पंचमी के दिन भूमि पूजन करना बहुत शुभ होता है।
क्यों है बसंत पंचमी मुहूर्त के बिना शुभ?
बसंत पंचमी को बिना मुहूर्त के शुभ माना जाता है क्योंकि यह दिन मां सरस्वती को समर्पित है। मां सरस्वती विद्या की देवी हैं और माना जाता है कि इस दिन किया गया कोई भी शुभ कार्य सफल होता है।
अस्वीकरण (Disclaimer) : सेहत, ब्यूटी केयर, आयुर्वेद, योग, धर्म, ज्योतिष, वास्तु, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार जनरुचि को ध्यान में रखते हुए सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। इससे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।