यश, विद्या और बुद्धि चाहिए तो वसंत पंचमी के दिन जपें मां सरस्वती के 11 नाम...

प्रतिवर्ष वसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी मां सरस्वती का पूजन किया जाता है। वसंत पंचमी के दिन निम्न मंत्रों का जाप करने से ज्ञान, विद्या, धन और सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। अगर आप मां सरस्वती के मंत्र और श्लोक नहीं जानते हैं तो वसंत पंचमी के दिन इन 11 नामों को 11 बार जपें। यश, विद्या, पराक्रम और बुद्धि के लिए बस यही 11 नाम पर्याप्त हैं। आइए जानें...
 
मां सरस्वती के 11 नाम

1. जय मां शारदा 
2. जय मां सरस्वती 
3. जय मां भारती 
4. जय मां वीणावादिनी 
5. जय मां बुद्धिदायिनी
6. जय मां हंससुवाहिनी 
7. जय मां वा‍गीश्वरी 
8. जय मां कौमुदीप्रयुक्ता  
9. जय मां जगत ख्यात्वा 
10. जय मां नमो चंद्रकांता 
11. जय मां भुवनेश्वरी।
 
ALSO READ: 10 फरवरी को वसंत पंचमी, जानिए महत्व, मंत्र-पूजा विधि एवं सरस्वती पूजन के शुभ मुहूर्त

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी