vasant panchami : वसंत पंचमी पर बन रहे हैं शुभ संयोग, जानिए क्या करें राशि अनुसार

शुभ संयोग : 16 फरवरी 2021 को वसंत पंचमी पर सर्वार्थ सिद्धि, अमृत सिद्धि तथा रवियोग एक साथ हैं और मंगलकारी दिन मंगलवार है। इसके अलावा मकर राशि में 4 ग्रह- गुरु, शनि,शुक्र तथा बुध एक साथ होंगे तथा मंगल अपनी स्वराशि मेष में विराजमान रहेंगे और यह सब मीन राशि व रेवती नक्षत्र के अधीन होगा।
 
 आइए जानते हैं राशि अनुसार क्या उपाय करें... 
 
मेष :
 सरस्वती कवच पाठ करें।
 
वृषभ  :
मां सरस्वती को सफेद चंदन का तिलक लगाएं और फूल अर्पित करें। 
 
मिथुन :
मां सरस्वती को हरे रंग का पेन (कलम) अर्पित करें और उससे ही अपनी सभी कार्यों को पूरा करें।
 
कर्क :
मां सरस्वती को खीर का भोग लगाना चाहिए।
 
सिंह राशि :
मां सरस्वती की पूजा के दौरान गायत्री मंत्र का जाप करें। 
 
कन्या  :
गरीब बच्चों में पढ़ने की सामग्री बांटें, जिसमें पेन, पेंसिल किताबें आदि शामिल हों। 
 
तुला :
किसी ब्राह्मण को सफेद कपड़े दान में दें। 
 
वृश्चिक :
मां सरस्वती की पूजा के बाद लाल रंग का पेन उन्हें अर्पित करें।
 
धनु  :
 पीले रंग की कोई मिठाई अर्पित करें। 
 
मकर :
निर्धन व्यक्तियों को सफेद रंग का अनाज दान करें। 
 
कुंभ :
गरीब बच्चों में स्कूल बैग और दूसरी जरूरी चीजें दान करें।
 
मीन :
छोटी कन्याओं में पीले रंग के कपड़े दान करें। 
16 फरवरी को सुबह 03 बजकर 36 मिनट पर पंचमी तिथि लगेगी, अगले दिन 17 फरवरी को सुबह 5 बजकर 46 मिनट पर समाप्त होगी। पंचमी तिथि 16 फरवरी को पूरे दिन रहेगी। इस दिन 11.44 से 12.30 के बीच अच्छा मुहूर्त है।

इस वसंत पंचमी पर सिर्फ 1 मंत्र और 1 यंत्र से चमक जाएगी किस्मत
ALSO READ: वसंत पंचमी मनाने के 4 कारण और कर सकते हैं ये 5 कार्य

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी