घर में सुख-शांति चाहिए तो जानिए किस दिशा में लगाएं कौन-से रंग का परदा

Colors of Curtains
 
आजकल लोग वास्तु को लेकर इतने सजग हो गए है कि वास्तु का ध्यान रखते हुए ही परदों की खरीदारी की जाती है। पहले एक परदे से ही काम चल जाता था, लेकिन लोग अब घर को नया लुक देने के लिए चुन्नटदार परदे खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं, जिससे लोगों को एक की जगह दो परदे खरीदने पड़ते हैं।
 
एक जमाना था, जब लोग घरों में परदे नहीं चिक का उपयोग करते थे। समय के साथ परपंरा बदली और लोग
कमरों को भव्यता प्रदान करने के लिए रंग-बिरंगे व डिजाइनर परदों का उपयोग करने लगे। यही नहीं, लोग अब परदों को कमरे के रंग के मैचिंग के हिसाब से खरीदना ज्यादा पसंद करते हैं।
 
घरों में सामान को वास्तु की दिशा के अनुसार तो रखा ही जा रहा है, वहीं दिशा के अनुसार रंग का संयोजन किया जा रहा है। परदे भी इसी के अनुसार लगाए जाते हैं। आइए जानते हैं किस दिशा में कौन-से रंग का परदा वास्तु के अनुसार लगाया जाना चाहिए। 
 
जानें 4 खास टिप्स-  
 
* ईशान कोण में सफेद रंग तथा क्रीम, हल्के पीले रंग के परदे लगाना लाभदायी होता है।
 
* आग्नेय कोण में लाल रंग, मेहरून व सिंदूरी रंग का परदा लगाना चाहिए।
 
* नैऋत्य कोण में हरा, काला परदा लगाना चाहिए।
 
* वायव्य कोण में नीला, स्लेटी व बैंगनी कलर का परदा लगाना चाहिए।
 
इस तरह वास्तु के अनुसार परदों को लगाने से वास्तु देवता प्रसन्न होते हैं, जिससे घर में सुख-शांति आती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी