सोने से पहले 3 काम जरूर करें, किस्मत बदल जाएगी

Vastu tips: नींद सबसे महत्वपूर्ण है। उसी से हमारी दिनचर्या तय होती है और उसी से भविष्य भी तय होता है, क्योंकि नींद में जाने के बाद रहस्यों का संसार खुल जाता है या यह कहें कि हम एक ऐसे माध्यम से जुड़ जाते हैं जो अनदेखा है। इस माध्यम को ईथर माध्यम कहते हैं। यदि आपने सोने के पहले हमारे बताए तीन कार्य कर लिए तो आपकी किस्मत बदल जाएगी।
 
सकारात्मक बातें सोचकर सोएं : सोने से पहले आप अपने दिमाग को शांत कर लें और सकारात्मक बातों पर विचार करें। खासकर उन बातों पर या उन सपनों पर ध्यान दें जिन्हें आप पूरा करना चाहते हैं।
 
नोटो की गड्डी या रुपए : 5 या 10 रुपए के नोटों की एक गड्डी रखें और रात को सोने के पहले प्रतिदिन उसकी गितनी करके तिजोरी में रखें। यह क्रम जारी रखें। इससे धीरे धीरे आपकी आर्थिक समस्याओं का समाधान होने लगेगा।
 
प्रार्थना करें : सोने से पहले अपने ईष्ट देव से प्रार्थना करें। प्रर्थना में बहुत शक्ति होती है। यदि आपकी किसी प्रकार की समस्या है तो आप भगवान से प्रार्थना करें और अपनी मनोकामना को उनसे कहें। रोज रात को प्रार्थना करने से सभी तरह की समस्या का समाधान होता है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी