बेडरूम में इस रंग की चादर बढ़ाती है मोहब्बत, जानिए रोमांस वास्तु टिप्स

गुरुवार, 10 फ़रवरी 2022 (15:18 IST)
Bedroom Vastu Tips: रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व होता है। हर रंग का हमारे जीवन में अलग ही प्रभाव होता है। शयनकक्ष या बेडरूम में वास्तु के अनुसार रंगों का चयन जरूरी है अन्यथा दांपत्य जीवन में परेशानी खड़ी हो सकती है। आओ जानते हैं कि बेडरूम में किस रंग की चादर या बिस्तर होना चाहिए जो प्यार को बढ़ाने में सहयोग प्रदान करें और भी रोमांस वास्तु टिप्स जानिए।
 
 
1. बेडरूम में लाल रंग का बल्ब नहीं होना चाहिए। नीले रंग का लैम्प चलेगा।
 
2. शयन कक्ष भी काफी महत्वपूर्ण होता है, यहां पर भी आप हल्का हरा, आसमानी, गुलाबी जैसे रंगों को इस्तेमाल कर सकते हैं, जिन्हें देखकर मन हमेशा प्रसन्न रहे। इससे आपके रिश्तों में भी मधुरता आती है।
 
3. गुलाबी रंग प्रेम का रंग है, जो कोमलता व नाजुकता को बताता है। यह आपके व्यवहार पर एक सुखदायक प्रभाव डालता है। अगर आप इस रंग का इस्तेमाल करते हैं, तो यह घर को खुशियों से भर देता है। आप इस रंग का उपयोग घर में हर जगह कर सकते हैं। घर में काले, कत्थई, मटमेले, जामुनी और बैंगनी रंग का इस्तेमाल न करें। चाहे फर्श, चादर, पर्दे या हो दीवारों का रंग। रंगों में सफेद, हल्का गुलाबी, आसमानी और पीले रंग का उपयोग करें।
 
4. बेडरूम में गुलाबी, क्रीम, सफेद, नारंगी या पीले रंग के परर्दे ही उपयोग करना चाहिए। उत्तर दिशा में स्काई ब्लू या सफेद रंग के पतले पर्दे लगा सकते हैं।

5. बेडरूम में चादर का रंग गुलाबी, हल्का पीला, नारंगी या क्रीम होना चाहिये। आप चाहे तो पिंकिश कलर की चादर भी ले सकते हैं। पिंकिश अर्थात हल्का गुलाबी जिसमें सफेद मिला हो।
 
अन्य रोमांस टिप्स :
 
1. लव बर्ड : कई लोग लव बर्ड की जगह मोर-मोरनी, मेंडेरियन डक्स या तोता-मैना की मूर्ति या तस्वीर रखते हैं। लव बर्ड जैसे पक्षी प्रेम के प्रतीक माने जाते हैं। इसकी मूर्ति घर के बेडरूम में रखने से पति पत्नी के बीच मधुर संबंध स्थापित होते हैं। इसकी मूर्ति बैठक रूम में रखने से घर में खुशियों का माहौल होता है। दि आप अपने घर में 'लव बर्ड्‌स' की मूर्ति रख रहे हों तो यह ध्यान रखें कि वे पिंजरे में कैद जैसे न हों। आप चाहे तो लव बर्ड की तस्वीर भी लगा सकते हो।
 
2. विंड चाइम : इससे घर के अंदर हमेशा सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बना रहता है। घर में खुशियों का माहौल बना रहता है और रिश्तों में सुधार होता है। इससे घर में सुख, शांति और संपन्नता आती है। इससे वास्तु दोष मिटता है और भाग्योदय होता है। इससे घर की सुंदरता बढ़ती है।
 
3. तितलियां : फेंगशुई के अनुसार घर में सम संख्या में उड़ती हुई तितलियों की तस्वीर लगानी चाहिए। तितलियां घर में खुशियां लाती हैं। सभी के चेहरे पर मुस्कान बनी रहती है। तितलियों से संबंधों में घनिष्ठता आती है और जीवनसाथी से प्रेम संबंध मजबूत होते हैं। शयनकक्ष इसके चित्र को लगाने से फायदा मिलता है। तितलियां खुशियों के साथ ही शांति और समृद्धि की भी प्रतीक हैं। इससे उन्नती और समृद्धि के द्वार खुलते हैं।
 
4. गोल्डन फिश : गोल्डन फिश दो तरह से रखी जा सकती है। एक तो उसकी मूर्ति और दूसरा एक्वारियम में जिंदा गोल्डन फिश। मूर्ति रखना ज्यादा बेहतर है।  गोल्डन फिश की सुंदर मूर्ति रखने से सौभाग्य में वृद्धि होती है। यह बाजार में जोड़ो से मिलती है। घर के सौभाग्य को बढ़ाने में सुनहरी मछली बहुत ही सहायक होती है। इससे रिश्तों में मधुरता के साथ ही सुख, शांति और समृद्धि बनी रहती है।
 

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी