Fact Check: किसान आंदोलन के बीच अमित शाह ने बंगाल दौरे पर खाई मछली-बिरयानी? जानिए वायरल फोटो का सच

मंगलवार, 22 दिसंबर 2020 (13:17 IST)
सोशल मीडिया पर जमीन पर बैठकर भोजन करते गृहमंत्री अमित शाह की एक तस्वीर जमकर वायरल हो रही है। तस्वीर शेयर कर दावा किया जा रहा है कि अमित शाह ने अपने पश्चिम बंगाल दौरे पर मछली बिरयानी खाई। वायरल तस्वीर में अमित शाह के सामने रखी थाली में बिरयानी जैसा दिखने वाला व्यंजन भी देखा जा सकता है।

क्या है वायरल-

अमित शाह पर तंज कसते हुए कुछ यूजर्स लिख रहे हैं- ‘देश के किसान कड़कती ठंड में अपनी मांगों के लिए सड़को पर है और पश्चिम बंगाल में मोटा भाई चुनावी मछली-बिरयानी खा रहे है।’

देश के किसान कड़कती ठंड में अपनी मांगों के लिए सड़को पर है और पश्चिम बंगाल में मोटा भाई चुनावी मछली-बिरयानी खा रहे है। pic.twitter.com/ChhUTufgMJ

— mehul maru (@mehulmaru07) December 19, 2020
 
क्या है सच-

वायरल फोटो को गूगल पर रिवर्स सर्च करने से हमें manoramanews की 19 दिसंबर की एक खबर मिली, जिसमें अमित शाह की भोजन करते हुए फोटो है, लेकिन थाली में शाकाहारी खाना नजर आ रहा है।

पड़ताल के दौरान हमें अमित शाह द्वारा किया गया एक ट्वीट मिला। अमित शाह द्वारा किए गए ट्वीट में भी साफ देखा जा सकता है कि वायरल तस्वीर और असली तस्वीर में अंतर है।

মেদিনীপুরের (পশ্চিমবঙ্গ) বেলিজুড়ি গ্রামে শ্রী ঝুনু সিং এবং শ্রী সনাতন সিং মহাশয়ের গৃহে সুস্বাদু মধ্যাহ্নভোজনের ব্যবস্থা ছিল। তাদের পরিবারের পক্ষ থেকে এইরকম গভীর ভালোবাসা, স্নেহ আর উষ্ণ অভ্যর্থনা পেয়ে আমি আপ্লুত।

এত সুন্দর আতিথেয়তার জন্য আমি সর্বদাই তাদের কাছে কৃতজ্ঞ থাকব। pic.twitter.com/tEx2qMVYoz

— Amit Shah (@AmitShah) December 19, 2020


वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि पश्चिम बंगाल में अमित शाह ने बिरयानी नहीं खाई थी। वायरल हो रही तस्वीर फोटोशॉप्ड है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी