Fact Check: Toolkit केस की आरोपी निकिता जैकब के साथ CM अरविंद केजरीवाल? जानिए VIRAL फोटो का सच

बुधवार, 17 फ़रवरी 2021 (11:26 IST)
सोशल मीडिया पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की एक फोटो वायरल हो रही है। फोटो में केजरीवाल के साथ एक लड़की नजर आ रही है। दावा किया जा रहा है कि केजरीवाल के साथ फोटो में दिख रही लड़की टूलकिट केस की फरार आरोपी निकिता जैकब है।

देखें कुछ पोस्ट-


दिल्ली दंगे का मास्टर माइंड तहिर आप पार्षद,आप पार्टी नेता निकिता जैकब 26जनवरी की मुख्य साज़िशकर्ता।मुफ़्त बिजली पानी के साथ गिफ़्ट में दंगे सड़ जी की पहचान pic.twitter.com/f8FkiObBDU

— संतोष सिंह (@santoshupbjp) February 16, 2021


ये रिश्ता क्या कहलाता हैं @ArvindKejriwal pic.twitter.com/Tyh896C3Dp

— Naveen Kumar (@naveenjindalbjp) February 16, 2021


केजरीवाल जी निकिता जैकब टूलकिट वाली जो फरार है। pic.twitter.com/9yOXfSCERi

— Piyush Kumar Singh (@PiyushK_Sing) February 15, 2021


पड़ताल के दौरान हमें एक ट्वीट मिला, जिसमें वायरल फोटो में दिख रही लड़की को अंकिता शाह बताया गया है। फिर हमने अंकिता शाह का सोशल मीडिया अकाउंट चेक किया, जिसके बाद इस बात की पुष्टि हुई कि ये आप अंकिता शाह ही हैं, जो आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता हैं।

BJP IT Cell is misusing a girl's picture.

Bhakts are using @Ankita_Shah8's pictures to show her as Nikita Jacob. @amitmalviya sudhar ja Malware. pic.twitter.com/ZVq1BsCr9J

— Abhijeet Dipke (@abhijeet_dipke) February 15, 2021


अंकिता शाह ने खुद ट्विटर पर CM केजरीवाल के साथ अपनी तस्वीर को 28 फरवरी, 2019 को शेयर किया था। इस तस्वीर को शेयर करते हुए अंकिता ने लिखा था, ‘आखिरकार अपने फेवरेट अरविंद केजरीवाल से मुलाकात हुई।’

Finally met my favorite @ArvindKejriwal pic.twitter.com/qo9JXfO0or

— Ankita Shah (@Ankita_Shah8) February 28, 2019


उल्लेखनीय है कि पर्यावरण एक्टिविस्ट ग्रेटा थनबर्ग किसान आंदोलन के समर्थन में एक टूलकिट ट्वीट किया था, जिसमें कथित रूप से किसान आंदोलन को लेकर मोदी सरकार को घेरने और भारत को बदनाम करने की साजिश रची गई थी। दिल्ली पुलिस ने ग्रेटा द्वारा शेयर इस टूलकिट को लेकर केस दर्ज किया था, जिसके बाद क्लाइमेट एक्टिविस्ट दिशा रवि की गिरफ्तारी हुई। अब निकिता जैकब और शांतनु के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

वेबदुनिया की पड़ताल में सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा पोस्ट फर्जी निकला। फोटो में अरविंद केजरीवाल के साथ दिख रही लड़की टूलकिट केस की आरोपी निकिता जैकब नहीं बल्कि आप कार्यकर्ता अंकिता शाह हैं।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी