Fact Check: अखिलेश यादव ने किया ट्वीट, ‘अगर हमारी सरकार बनी तो राम मंदिर वाली जगह पर ही बनाएंगे बाबरी मस्जिद’? जानिए पूरा सच

गुरुवार, 22 जुलाई 2021 (12:06 IST)
सोशल मीडिया पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के एक कथित ट्वीट की फोटो जमकर वायरल हो रही है। इस ट्वीट में लिखा है, ‘उत्तर प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनी, तो हम अपने मुस्लिम भाइयों से यह वादा करते हैं कि बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराएंगे, जहां पर आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा है।’

देखें कुछ पोस्ट-

अखिलेश यादव की मानसिकता वोट बैंक के लिए लिखते हैं उत्तर प्रदेश में अगर हमारी सरकार बनी तो हम अपने मुस्लिम भाइयों से यह वादा करते हैं कि बाबरी मस्जिद का निर्माण उसी स्थान पर कराएंगे जहा आज राम मंदिर का निर्माण हो रहा सनातन भाइयों इस जिहाद सोच मानसिकता में ना फंसना pic.twitter.com/ZVytsXCgc6

— सनातन न्यायधीश सत्यमेव#३ह (@Mkmishr14365467) July 19, 2021

उत्तरप्रदेश वालो क्या अपने श्री अखिलेश यादव का यह बयान देखा है? अगर नहीं तो आँखे खोल कर देखलो। जैसे पहले सब लोग सोच रहे थे अगर गलती से भी समाजवादी पार्टी की सरकार बन गयी तो श्री राम मन्दिर नहीं बनेगा। अब आप सोच लो किसकी सरकार बनानी है 2022 में। pic.twitter.com/9jeTXPHvHx

— Murari Goyal All India Nationalists Group (@Hamara_Desh) July 20, 2021


क्या है सच्चाई-

हमने सबसे पहले अखिलेश यादव का ट्विटर हैंडल चेक किया। लेकिन हमें वायरल हो रहे ट्वीट जैसा कोई ट्वीट नहीं मिला।

पड़ताल जारी रखते हुए हमने इंटरनेट पर वायरल ट्वीट से संबंधित कीवर्ड्स की मदद से सर्च किया, लेकिन हमें ऐसी कोई रिपोर्ट नहीं मिली, जिसमें अखिलेश यादव के वायरल बयान का जिक्र हो। अखिलेश यादव ने राम मंदिर के बारे में अगर ऐसा कोई बयान दिया होता तो मीडिया में इसकी खबर जरूर दी जाती।

वहीं, इसके उलट अखिलेश यादव ने राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले का स्वागत किया था। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, ‘जो फ़ैसले फ़ासलों को घटाते हैं, वो इंसान को बेहतर इंसान बनाते हैं।’

जो फ़ैसले फ़ासलों को घटाते हैं
वो इंसा को बेहतर इंसा बनाते हैं

— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) November 9, 2019


पड़ताल के दौरान हमें नवभारत टाइम्स की दिसंबर 2020 की एक वीडियो रिपोर्ट मिली, जिसमें राम मंदिर पर सवाल पूछे जाने पर अखिलेश यादव ने कहा कि जब राम मंदिर बनेगा तब पत्नी-बच्चों संग दर्शन करूंगा।

वेबदुनिया ने अपनी पड़ताल में पाया कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा अखिलेश यादव का ट्वीट फर्जी है। ऐसा कोई ट्वीट उन्होंने नहीं किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी