ट्विटर पर ट्रेंड कर रहा #SixWordHorror...

बुधवार, 19 जून 2019 (15:15 IST)
सोशल मीडिया पर आए दिन एक नया चैलेंज वायरल हो जाता है। ट्विटर पर अभी #SixWordHorror ट्रेंड कर रहा है। इस चैलेंज में आपको अपनी हॉरर कहानी 6 शब्दों में लिखनी है। विदेश में शुरू हुआ ये चैलेंज अब भारत में भी सबको क्रेजी कर रहा है। आइए देखते हैं कुछ डरावने ट्वीट्स-

@natcassidy नामक ट्विटर अकाउंट ने लिखा- बच्चों के जूते बिक रहे हैं, पैरों के साथ।

“For sale. Baby shoes. Feet included.”#SixWordHorror

— Nat Has a Deadline and Shouldn't Be Tweeting (@natcassidy) June 17, 2019


@manu18268317 ने लिखा- मैं तो बिस्तर से उठ गया, लेकिन मेरा शरीर नहीं उठा।

I stood up. My body didn't.#SixWordHorror pic.twitter.com/ozrxYSUS1r

— Words_in_Idleness (@manu18268317) June 18, 2019


 @PeachyBaws लिखते हैं- वह मुस्कुराई लेकिन उसका अक्स नहीं मुस्कुराया।

"She smiled. Her reflection did not."#SixWordHorror pic.twitter.com/TU0pez8UIh

— Jacob Peach (@PeachyBaws) June 17, 2019


ट्विटर यूजर अंकुश ढाका ने क्रिकेट वर्ल्ड कप में बारिश के कारण रद्द हो रहे मैचों पर कटाक्ष करते हुए अपनी हॉरर कहानी लिखी- ‘बारिश के कारण वर्ल्ड कप फाइनल रद्द हुआ’।

Worldcup final is abandoned by rain #SixWordHorror #CWC19 pic.twitter.com/RxHSWB4yUW

— Ankush Dhaka (@DhakaAnkush) June 18, 2019

इस नए ट्रेंड से पेप्सी और ixigo भी अछूते नहीं रहे।

We don’t have Pepsi, Coke OK? #SixWordHorror

— Pepsi (@pepsi) June 17, 2019


You don’t have any upcoming trips!#SixWordHorror #TuesdayThoughts

— ixigo (@ixigo) June 18, 2019


@bintkainaat ने तो डोनाल्ड ट्रंप को ही लपेटे में ले लिया।

Donald Trump is your biological dad. #SixWordHorror pic.twitter.com/g5wOHM0aVe

— (@bintkainaat) June 17, 2019


अब आपको बताते हैं ये चैलेंज किसने शुरू किया...

गेल सिमोन ने अपने फॉलोवर्स को चैलेंज दिया कि #SixWordHorror लगाकर डरावनी मिनी स्टोरीज लिखें। गेल सिमोन कॉमिक बुक राइटर हैं। उन्होंने डेडपूल वंडर वुमन और बैटगर्ल जैसी कॉमिक्स लिखी हैं।

Today's challenge isn't new, but I still think it's fun.

Write a horror story in six words.

Please use hashtag#SixWordHorror

— GAIL SIMONE is MY LITTLE SIMONEY (@GailSimone) June 17, 2019

क्या है आपकी 6 वर्ड हॉरर स्टोरी...

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी