आइसलैंड कई चीजों के लिए प्रसिद्ध है। इसके खूबसूरत नजारे, जगहें, ज्वालामुखी और भी कई। इस लिस्ट में कुछ और भी जुडने जा रहा है। यहां की पोस्टल सर्विस (डाक सर्विस) को दुनिया में सबसे अच्छा माना जाता है। यहां बिना पते के भी चीजें सही स्थान पर पहुंच जाती हैं। यकीन नहीं तो जानिए कैसे होता है यह। यह बात सोशल मीडिया यूजर्स को भी जमकर भा रही है और हो रही है जबरदस्त शेयर।
यह पत्र रेयक्जाविक (देश की राजधानी) में पोस्ट हुआ था। इसे वाम्सवैइट (वेस्ट आइसलैंड) स्थित एक फार्म पर जाना था। एक लीडिंग न्यूजपेपर में छपी रिपोर्ट के अनुसार, रिबेका कैथरिन काडु ओस्टेनफेल्ड के पास पहुंच गया। इसकी चर्चा तब शुरू हुई जब एक रेडिट यूजर ने इसकी फोटो पोस्ट कर दी।