1. #Covid19 : 2021 के शुरुआती महीनों में, भारत COVID-19 की दूसरी लहर की भयावह चपेट में आ गया था। इससे लोग परेशान हो गए थे। परेशान नागरिकों ने सेवाएं तलाशने के लिए हैशटैग का सहारा लिया। सेवा में लगे लोगों ने स्वेच्छा से संसाधन खोजने, मदद जुटाने और लोगों को #ऑक्सीजन, अस्पताल के बिस्तर और चिकित्सा आपूर्ति के लिए लीड से जोड़ने का काम किया। #Covid19 हैशटेग के साथ कोरोना से जुडी हर जानकारी को शेयर किया गया।
2. #FarmersProtest : किसान आंदोनल बातचीत के बीच 2020 से 2021 तक जारी रही। राजनेताओं, मशहूर हस्तियों, नागरिकों और विरोध करने वाले किसानों ने ट्विटर पर समान रूप से शेयर करने और विचारों का आदान-प्रदान किया। इससे यह इस वर्ष भारत में सबसे अधिक ट्वीट किए जाने वाले हैशटैग में से एक बन गया।
3. #TeamIndia: 2021 : वर्ष 2019 और 2020 में खेलों की दुनिया पर भी कोरोना का असर रहा। 2021 में क्रिकेट के कई बड़े आयोजन हुए और टीम इंडिया खासी सक्रिय रही। ट्विटर पर खेल प्रशंसकों ने खेल, मैचों और टूर्नामेंटों में #TeamIndia के लिए उत्साहित किया - ट्विटर को एक आभासी स्टेडियम में बदल दिया।
कोरोना का साए में हुए इस ओलंपिक में भारतीय टीम ने अपना अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। एथलेटिक्स से लेकर हॉकी (Hockey) तक कई मोर्चों पर यादगार सफलता मिली। पहली बार भारत ने ओलंपिक में 7 पदक जीते। इसके अलावा #INDvsEnd, #Diwali #master #Bitcoin #PermissionToDance भी खासे लोकप्रिय रहे।
जीत की बधाई पर सबसे ज्यादा लाइक : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से #टीमइंडिया को गाबा में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी ऐतिहासिक जीत पर बधाई देने वाले ट्वीट को सबसे ज्यादा लाइक किया गया।
साल का सबसे पसंदीदा ट्वीट : विराट कोहली की तरफ से बेटी के जन्मदिन को लेकर किए गए ट्वीट को सबसे ज्यादा पसंद किया गया। साल 2020 में अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी वाली ट्वीट भी साल 2020 का सबसे ज्यादा लाइक किया गया था।