योग दिवस कब है, क्या है इस बार की थीम?

हर साल विश्‍व योग दिवस (world yoga day 2023) 21 जून को मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि वर्ष 2023 में नौवां योग दिवस मनाया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अथक प्रयासों के बाद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाने की शुरुआत वर्ष 2014 में हुई थी, जिसे संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के रूप में घोषित किया गया था।

वर्ष 2022 में इंटरनेशनल योग डे की थीम 'मानवता के लिए योग' (Yoga for Humanity) रखी गई थी। इस बार विश्‍व योगा डे 21 जून 2023, दिन बुधवार को मनाया जाएगा। 
 
आइए यहां जानते हैं 2023 में योग दिवस की थीम क्या रखी गई हैं। International Yoga Day 2023 Theme
 
स्वस्थ रहने के लिए योग बहुत जरूरी है, क्योंकि योग हमें ऊर्जावान बनाए रखने में मदद करता है। वर्ष 2023 में योगा दिवस की थीम 'वन वर्ल्ड, वन हेल्थ' (One World, One Health) रखी गई है, जो कि 'वसुधैव कुटुम्बकम्' (Vasudhaiva Kutumbakam) के आधार पर तय की गई है। 

जीवन में योग का बहुत महत्व है, क्योंकि यह हमारे स्वस्थ शरीर के लिए बहुत जरूरी है। योग से जहां शरीर सेहतमंद बना रहता है, वहीं इससे चिंता, तनाव को दूर करके मनोबल को मजबूत करता है। यह मानसिक शांति देता है, सकारात्मकता प्रदान करता है तथा जीवन के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार करता है। 
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

World Yoga Day 2023
ALSO READ: बालों को तेजी से लंबा करते हैं ये योगासन, रोजाना 5 मिनट करें

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी