SP ने बदायूं सीट पर फिर बदला उम्मीदवार, अब शिवपाल के बेटे आदित्य यादव लड़ेंगे चुनाव

अवनीश कुमार

रविवार, 14 अप्रैल 2024 (21:05 IST)
Lok Sabha Elections 2024  : बदायूं लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) नहीं, बल्कि उनके बेटे आदित्य यादव (Aditya Yadav) होंगे। इसको लेकर समाजवादी पार्टी ने घोषणा कर दी है। बताते चलें कि समाजवादी पार्टी ने अपनी एक और लिस्ट जारी की है।
ALSO READ: video : जनसभा के मंच से SP प्रत्याशी ने पुलिस को दी धमकी, औकात में रहो, BJP के एजेंट मत बनो
इस लिस्ट में सपा ने बदायूं से शिवपाल यादव की जगह उनके बेटे आदित्य यादव को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके साथ ही सुल्तानपुर सीट पर भी अपना उम्मीदवार बदलते हुए रामभुआल निषाद को टिकट दिया है।

काफी दिनों से चर्चा थी कि शिवपाल यादव बदायूं सीट से अपने बेटे आदित्य यादव को चुनाव लड़ना चाहते हैं। इसके संकेत भी शिवपाल यादव ने पहले दे दिए थे। सपा की नई लिस्ट जारी होने के बाद साफ हो गया है कि बदायूं सीट से शिवपाल नहीं उनके बेटे आदित्य यादव चुनाव लड़ेंगे।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी