रंगपंचमी प्रमुख भारतीय त्योहार होने के साथ साधना की दृष्टि से भी विशेष सिद्धमय महापर्व है। ज्योतिषी पं. मोहनलाल द्विवेदी कहते हैं कि जीवन को खुशनुमा और रंगीन बनाने के लिए राशि के अनुसार रंगों का प्रयोग करना चाहिए।
FILE
मेष :- आपका रंग लाल व नारंगी है। पीले रंग के सभी शेड्स भी आपके लिए बढ़िया हैं। इन रंगों के उपयोग से आपको शक्ति और स्फूर्ति मिलेगी।
FILE
वृषभ :- आपके लिए नीले, काले और हरे रंग के सभी शेड्स उपयुक्त हैं। ये रंग आपको ऊर्जावान बनाए रखने में सक्षम हैं।
FILE
मिथुनः- आपका रंग हरा हैं। हरा रंग आपको तनावमुक्त करने में मददगार साबित होगा।
FILE
कर्कः- आपका रंग है क्रीम, जो कि चंद्रमा का रंग है। यह रंग आपकी मानसिक शक्ति बढ़ाएगा।
FILE
सिंहः- आपका रंग नारंगी है एवं गुलाबी, लाल, पीले रंग के सभी शेड्स आपके लिए अच्छे हैं। यह रंग आपमें नया जोश और उमंग पैदा करने में सक्षम होंगे।
FILE
कन्याः- गहरा हरा रंग आपके लिए ऊर्जा व संपन्नतादायक है। यह रंग आपके तनाव को दूर करने में मदद करेगा।
FILE
तुला :- आपका रंग नीला, काला और हरा है। ये सभी रंग आपके लिए लाभकारी हैं।
FILE
वृश्चिक :- आपका रंग लाल है। लाल रंग आपके लिए ऊर्जादायक सिद्ध होगा।
FILE
धनु और मीनः- आपके रंग पीले और लाल हैं। खुद पर नियंत्रण रखने में पीला रंग आपकी मदद करेगा।
FILE
मकर और कुंभ :- काला, नीला और बैगनी आपके रंग हैं। ये रंग आपके अनुकूल हैं।