13 सितंबर 2012 : क्या कहती है आपकी राशि

FILE

मेष- अच्छी खबर सुनने से सारा दिन मन प्रसन्न रहेगा। व्याव‍सायिक यात्रा लाभदायी रहेगी। महत्वपूर्ण अनुबंध में सफलता मिलेगी। सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करें। पारिवारिक दायित्यों की पूर्ति होगी। धार्मिक भावनाओं में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। संबंधों का निर्वाह ठीक से करें। स्वास्थ्य ठीक रखें। गुरु मंत्र का जप करें। कथा श्रवण करें। नियमित होने से भरपूर लाभ मिलेगा। परिवार के साथ कहीं घूमने का प्लान बनाएंगे। शाम के समय किसी मूल्यवान वस्तु के गुमने की आशंका रहेगी।

वृषभ- अपनी ‍काबिलियत पर गर्व महसूस करेंगे। योजनाबद्ध ढंग से कार्य संचालन करने से कठिन कार्य भी आसानी से सफल होंगे। घरेलू समस्या का समाधान होगा। फैसले सोच-समझकर लें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। दूसरों को यथेष्ट सहयोग करना पड़ेगा। संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलने का विशेष योग है। माता-पिता की सेवा करने से आशीर्वाद प्राप्त होगा। मन लगाकर कार्य करें, लाभ होगा। आर्थिक कार्यों में सफलता मिलेगी। आपमें जिद्दी और घमंडी स्वभाव पनपेगा। अत: वाणी पर नियंत्रण रखने की जरूरत है।

मिथुन- निजी पुरुषार्थ बना रहेगा। व्यापार में आशानुरूप सफलता से हर्ष होगा। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। राजकीय कार्यों में आ रही विघ्न एवं बाधाएं समाप्त होंगी। धर्मसम्मत आचरण करें। नए संबंधों के प्रति सचेत रहें। सुखानुभूति का काल है। मेहनत के अनुरूप आपको फल मिलना शुरू हो जाएगा। ‍परिवार में खुशी का वातावरण रहेगा। अपने स्वभाव की समीक्षा करना होगी। सहयोगीजन आपकी मदद करेंगे। उदर विकार तथा रक्त पीड़ा हो सकती है। व्यावसायिक तनाव दूर होगा। चोरों से सतर्क रहें।

कर्क- आपके सभी काम सरलतापूर्वक पूर्ण होंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छी सफलता मिलने से सम्मान बढेगा। व्यापार-रोजगार में नई योजना पर कार्य प्रारंभ हो सकेगा। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी, लेकिन लापरवाही बिलकुल न करें। नुकसान हो सकता है। पारिवारिक ज्ञान प्रतिष्ठा मिलेगी। देव दर्शन करें। मन को संयमित रखें। अनुकूल आचरण रखें। दूसरों की भावनाओं का भी सम्मान करें। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सायंकाल में व्यावसायिक तनाव रह सकता है। संयम रखें। आय से ज्यादा व्यय न करें।

आगे पढ़े सिंह, कन्या, तुला और वृश्चिक राशि



सिंह- आज प्रेम संबंधों में महत्वपूर्ण मोड़ आ सकता है। नवीन कार्य व्यवसाय प्रारंभ कर सकेंगे। अकस्मात धन प्राप्ति के योग बनेंगे। दिन आपके लिए खुशियों भरा है। करियर के लिए कई योजनाएं बनाने का विचार चल रहा है। पदोन्नति मिलने का समाचार मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। सहयोगी जीवन व्यतीत होगा। अपने अतीत से शिक्षा लें। पारिवारिक सामंजस्य बनाकर रखें। यश-कीर्ति के योग हैं। समस्त कार्यों में अपना मत स्पष्ट रखें। थकावट के कारण शरीर को आराम देना होगा। अचानक किसी व्यक्ति से चिंता होगी। मानसिक तनाव रहेगा।

कन्या- पारिवारिक मान-प्रतिष्ठा मिलेगी। सरकारी वर्ग को अच्‍छी आय प्राप्त होगी। घर में मांगलिक कार्यों की रूपरेखा बनेगी। सुखद समाचार उत्साह बढ़ाएंगे। वाणी पर संयम रखें। आज आपके मन में केवल पैसे कमाने का विचार घूमता रहेगा कि कैसे इनमें और बढ़ोतरी हो। किसी को दिया हुआ पुराना पैसा वापस मिल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सफलता मिलेगी। विजय प्राप्त होगी। धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। चुनौतियों का सामना करें। शाम में मानसिक तनाव रहेगा। संयम रखें। आकस्मिक परेशानी आ सकती है।

तुला- आर्थिक कार्य प्राथमिकता से हल करें। व्यवसाय में अ‍ाशा से अधिक लाभ होगा। घर के नवीनीकरण पर व्यय होगा। जरूरत से अधिक दूसरों पर विश्वास न करें। स्वास्‍थ्य पहले से अच्‍छा रहेगा। अपनी गोपनीय बातों को किसी के साथ साझा बिलकुल न करें। मैत्री संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। राजकीय क्षेत्र में सफलता मिलेगी। दायित्वों की पूर्ति होगी। मानसिक सुख-संतोष बना रहेगा। कार्ययोजना बनाकर कार्य करें। सफलता मिलेगी। धार्मिक सत्संग से मन प्रसन्न रहेगा। सायं में पारिवारिक रिश्तों में मनमुटाव आने के कारण मन में तनाव रहेगा।

वृश्चिक- उपहार या मान-सम्मान का लाभ मिलेगा। दायित्वों की पूर्ति होगी। पुरानी समस्याओं का समाधान निकलेगा। कार्यशीलता बढ़ी होने से कार्यक्षेत्र का विस्तार करेंगे। भौतिक सुख-साधन बढ़ेंगे। जीवनसाथी से विवाद न करें। जिस काम में आप माहिर हैं, उसमें ही ज्यादा मेहनत करेंगे तो और अच्‍छे परिणाम सामने आएंगे। यात्रा में सफलता मिलेगी। पुरुषार्थ बना रहेगा। सुखद समाचार मिलेगा। अतिथि आगमन होगा। नए समाचार से मन उत्कंठित रहेगा। कर्ज की अधिकता परेशान करेगी। भ्रमण में समय बीतेगा।

आगे पढ़े धनु, मकर, कुंभ एवं मीन राशि


FILE
धनु- दिन अच्‍छा बीतेगा। आर्थिक मामलों में सफलता मिलेगी। धन, यश व मान-सम्मान मिलेगा। पूज्य व्यक्ति की सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। नौकरीपेशा लोगों को नवीन पद की प्राप्ति हो सकती है। धन के मामले में निश्चिंत रहेंगे। विद्यार्थियों को परीक्षा में इच्छित सफलता मिलेगी वाणी संयम रखें। परिवार में प्यार और एकजुटता रहेगी। आय बढ़ने के संकेत हैं। सफलता तथा सम्मान प्राप्त होगा। श्रीमद्भागवत का श्रवण करें। विशेषज्ञ की सलाह पर ही कार्य करें। सभी के आपसी सहयोग के कारण किसी भी कार्य में कोई बाधा नहीं आएगी।

मकर- आज धन लाभ मिलेगा। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। दिनचर्या सामान्य निय‍मित रहेगी। अपने लक्ष्य तक सफलतापूर्वक पहुंच जाएंगे। मांगलिक कार्यों की दिशा में सफलता मिलेगी। देवदर्शन प्राप्त करें। परिजन को सम्मान दें। मानसिक संतुलन ठीक रखें। दोपहर बाद नौकरी में विवाद न करें। भागीदारों तथा मित्रों से संबंधों में कटुता आ सकती है। कार्य व्यवसाय में परेशानियां बढ़ेंगी। मानसिक तनाव रहेगा। आर्थिक अस्थि‍रता रह सकती है। शाम के वक्त अपने दोस्तों के साथ जश्न मनाने का कार्यक्रम बनाएंगे।

कुंभ- भाग्य अनुकूल रहेगा। यात्रा के प्रबल योग है। नवीन व्यवसाय, उद्योग की स्थापना कर लाभ कमाएंगे। आलस्य, प्रमाद से दूर रहें। प्रणय संबंधों में सफलता मिलेगी। पारिवारिक विवाद खत्म होंगे। जिन लोगों ने आपको पहले परेशान किया था वे आपसे माफी मांग सकते हैं। जीविका के क्षेत्र में मनोनुकूल प्रगति होगी। उच्चाधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक लाभ होगा। संशय न करें। प्रयास सफल होंगे। यात्रा सुखद रहेगी।

मीन- व्यापारिक मामलों में सफलता मिलेगी। अपनी अंतरात्मा की आवाज सुनें। इससे आपको कठिन परिस्थितियों का सामना करने की शक्ति मिलेगी। आत्मविश्वास बढ़ेगा। घरेलू समस्या हल होगी। कोई सुखद समाचार मिलेगा। धार्मिक चिंतन से अनुकूलता प्राप्त होगी। लेखनादि कार्यों में रुचि रहेगी। पदोन्नति का विशेष योग है। विश्वास फलदायक होगा। लाभ मिलेगा। मित्रों का सहयोग उन्नतिदायक रहेगा। सायंकाल में आर्थिक मामलों में लापरवाही न बरतें। व्यापारिक स्थिति मध्यम रहेगी। अपनी क्षमता से अधिक जवाबदारी न लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें