गांव में प्रचलित है चोर पकड़ने का यह रोचक टोटका

आजकल चोरी और डकैती की घटनाएं तेजी से बढ़ रही है। पुराने जमाने में चोर पकड़ने का अनोखा तरीका आजमाया जाता था। गांवों में आज भी यह तरीका प्रचलित है। इसकी विश्वसनीयता पर सवाल हो सकते हैं लेकिन इस प्रयोग की रोचकता जरूर उल्लेखनीय है।


 

यह प्रयोग बड़ा मजेदार है और अगर इसके इस्तेमाल से चोर भी पकड़ में आ जाए तो हर्ज ही क्या है।

 

आगे पढ़ें चोर पकड़ने का अनूठा तरीका...

 


मंत्र-
ॐ नमो इन्द्राग्नि बन्य बान्‍धाय स्वाहा।



 
प्रयोग विधि- इस मंत्र को भोजपत्र पर लिखकर सफेद मुर्गे के गले में बांधकर मुर्गे को किसी बड़े टोकरे के नीचे बंद कर दें। फिर जिन आदमियों पर चोर होने का शक हो, उन लोगों का हाथ टोकरे पर धराएं। तो जब चोर टोकरे पर हाथ धरेगा, तब मुर्गा बोल पड़ेगा और चोर मिल जाएगा

वेबदुनिया पर पढ़ें