'डेरा बस्ती का सफरनामा' का लोकार्पण

ND
बाँछ़ड़ा समुदाय की सामाजिक व्यवस्था और जीवन शैली को बयां करते उपन्यास का नाम है 'डेरा बस्ती का सफरनामा'। इसके लेखक हैं डॉ.सतीश दुबे। यह उनका दूसरा उपन्यास है। श्री मध्यभारत साहित्य समिति में आयोजित समारोह के अंतर्गत इस उपन्यास का लोकार्पण किया गया।

अध्यक्षता लेखिका स्वाति तिवारी ने की। कलाधर्मी संजय पटेल ने कहा कि डॉ.दुबे ने उपन्यास 'डेरा बस्ती का सफरनामा' को इतना अच्छा लिखा कि इसका नाट्य रूपांतर हो सकता है। धारावाहिक बन सकता है। इसके सभी पात्रों ने जीवंत अभिनय किया है।

कथा-शिल्पी रश्मि रमानी ने कहा कि इस सफरनामे में अंचल के रहन-सहन को खूबसूरती से उकेरते हुए परंपराओं पर सरल और सहज अभिव्यक्ति दी गई है। संचालन प्रदीप'नवीन'ने किया। आभार सतीश सागरे ने माना।

वेबदुनिया पर पढ़ें