अनपढ़ भी अब चला सकेंगे कंप्यूटर

कोलकाता। माइक्रोसॉफ्ट रिसर्च इंडिया के प्रयासों से अब बिना पढ़े-लिखे लोग भी कंप्यूटर चला सकेंगे। माइक्रोसॉफ्ट ने महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए टेक्स्ट मुक्त यूजर इंटरफेस का विकास किया है।

41 साल की इंद्राणी मेधी ने जिस टेक्स्ट मुक्त यूजर इंटरफेस का विकास किया है उससे अनप़ढ़ लोगों को पहली बार कंप्यूटर का इस्तेमाल करने के लिए दूसरों के सहयोग की बहुत कम या बिलकुल ही जरूरत नहीं पड़ेगी।

इस कंप्यूटर की मदद से निम्न साक्षरता वाले लोग टेक्स्ट रहित यूआई डिजाइन से आवाज, वीडियो और ग्राफिक्स का उपयोग आसानी से कर सकते हैं। इंद्राणी का टेक्स्ट मुक्त यूजर इंटरफेस कुछ महत्वपूर्ण उसूलों पर आधारित है जिनमें हाथ से बनाए और अर्ध अमूर्त कार्टून और स्थानीय भाषा में ध्वनियों का उपयोग किया गया है।

इसमें माउस का भरपूर उपयोग किया गया है। उन्होंने इन उसूलों का उपयोग चार एप्लिकेशन, असंगठित श्रम बाजार, स्वास्थ्य सूचना प्रसार, सचल धनांतरण प्रणाली और इलेक्ट्रॉनिक नक्शे के डिजाइन में किया है।

वेबदुनिया पर पढ़ें