फेडेक्स ने 1000 कर्मियों को हटाया

शनिवार, 4 अप्रैल 2009 (21:03 IST)
तीसरी तिमाही के दौरान आय में 75 फीसदी की गिरावट के बाद पैकेज डिलीवरी कंपनी फेडेक्स कार्प ने 1000 कर्मचारियों की छँटनी की घोषणा की है।

कंपनी ने कहा है कि नौकरी से निकाले गए सभी कर्मचारी मेम्फिस में कार्यरत थे। यहीं पर फेडेक्स एक्सप्रेस का मुख्यालय भी है। हटाए गए सभी कर्मचारी वेतनभोगी या प्रबंधन स्तर के हैं।

इस कटौती से पहले दुनियाभर में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 2 लाख 90 हजार थी। मेम्फिस में कंपनी के कर्मचारियों की संख्या अभी तक 33 हजार थी।

कंपनी के प्रवक्ता जेस बन ने कहा कि कर्मचारियों की छँटनी का फैसला काफी कठिन था, लेकिन वैश्विक आर्थिक मंदी के मद्देजर हमारे सामने और कोई विकल्प नहीं था।

वेबदुनिया पर पढ़ें