भारत को मिलेगा दोगुना कच्चा तेल

गुरुवार, 6 मई 2010 (12:17 IST)
सउदी अरब ने भारत की वर्तमान और भविष्य की आवश्यकताओं के लिए पेट्रोलियम ईंधन आपूर्ति का मजबूत भरोसा दिया है। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह की सउदी अरब यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच इस बारे में खास बातचीत हुई।

सउदी अरब के पेट्रोल एवं खनिज मंत्री अली-अल-नैमी और प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह ने रियाद में एक बैठक के दौरान यह भरोसा दिलाया। बैठक में विश्व के तेल बाजार और बाजार में स्थिरता के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में भी चर्चा की गई। इसमें दोनों देशों द्वारा संयुक्त निवेश पर भी जोर दिया गया।

अल-नैमी ने दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को अधिक व्यापक बनाने के लिए पेट्रोलियम मंत्री मुरली देवड़ा से भी मुलाकात की।

बैठक में सउदी अरब ने भारत को कच्चे तेल की आपूर्ति बढ़ाकर सालाना 4 करोड़ टन करने का आश्वासन दिया है। इससे भारतीय तेल शोधन उद्योग की जरूरत पूरी हो सकेगी। (भाषा)

वेबदुनिया पर पढ़ें