इंदौर में सबसे ज्यादा भिखारी

गुरुवार, 6 अगस्त 2009 (09:03 IST)
प्रदेश में 42 हजार से अधिक भिखारी हैं। सर्वाधिक भिखारी सीधी जिले में हैं। महानगरों में इंदौर सबसे ऊपर और ग्वालियर सबसे नीचे है। सबसे कम 324 भिखारी श्योपुर जिले में हैं।

यह खुलासा किया गया है एससी भट्ट और गोपाल भार्गव की लिखी लैंड एंड पीपुल ऑफ इंडियन स्टेट एंड यूनियन टैरीटरीज नाम की ग्रंथमाला (मध्यप्रदेश संस्करण) में।

यह आँकड़े 2001 की जनगणना पर आधारित हैं। इंदौर में 1980 भिखारी हैं। इसमें 1350 शहरी मँगते हैं। जबलपुर में 1883 में से 1275 और भोपाल में 1058 में से 934 शहरी मँगते हैं।

प्रदेश के 13 जिलों में भिखारियों की आबादी 1 हजार से अधिक है। सर्वाधिक 2583 भिखारी सीधी में हैं। इसके बाद रीवा में 2112, सतना में 1828, शहडोल में 1631, उज्जैन में 1618, पूर्वी निमाड़ में 1442, पश्चिमी निमाड़ में 1364, धार में 1198, सागर में 1137 और गुना में 1021 भिखारी हैं। (नईदुनिया)

वेबदुनिया पर पढ़ें