भाजपा का पत्ता साफ होना तय-उमा

शनिवार, 8 नवंबर 2008 (22:09 IST)
भारतीय जनशक्ति प्रमुख उमा भारती ने शनिवार को यहाँ कहा कि उनके भाई स्वामी लोधी के भाजपा में शामिल होने से उसका प्रदेश से पत्ता साफ होना निश्चित हो गया है।

उमा भारती ने आज यहाँ अपने बड़े भाई के भाजपा में शामिल होने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि उनके भाई वर्ष 2003 में दिग्विजय के साथ हो गए थे। उस समय कांगेस का पत्ता साफ हो गया था और अब ऐन चुनाव के मौके पर वह भाजपा के साथ हैं तो भाजपा का प्रदेश से पत्ता साफ होना तय हो गया है।

उन्होंने मालेगाँव बम धमाके के संबंध में गिरफ्तार साध्वी प्रज्ञा ठाकुर का बार-बार नारको टेस्ट कराए जाने को गलत बताते हुए भाजपा पर इस समूचे प्रकरण का राजनीतिक लाभ लेने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर बयान देने के बजाय भाजपा अध्यक्ष राजनाथसिंह को केंद्रीय गृहमंत्री से बातचीत करनी चाहिए।

वेबदुनिया पर पढ़ें