अनुभवी स्मृति मेहरा और युवा शर्मिला निकोलेट शुक्रवार से यहां शुरू हो रहे हीरो महिला इंडिया ओपन गोल्फ में भारतीय चुनौती की अगुवाई करेंगी जबकि सभी की नजरें गत चैम्पियन लौरा डेविस पर लगी होंगी।
एपीजीए की पहली भारतीय सदस्य मेहरा और घरेलू टूर में शीर्ष पर काबिज निकोलेट के साथ नलिनी सिंह सिवाच से भारतीयों को उम्मीदें होंगी।
सात बार की यूरोपीय ऑर्डर ऑफ मेरिट विजेता डेविस के अलावा इसमें स्वीडन की सोफी गस्टाफ्सन, मनी लिस्ट में चार बार की विजेता कैरोलीन हैडवेल और अमेरिका की क्रिस्टीना किम भी इसमें खेल रही हैं। (भाषा)