ऋषभ पंत ने आखिर में रन आउट का मौका गंवाया तो फैंस ने किया धोनी को याद (Video)

Webdunia
बुधवार, 7 सितम्बर 2022 (15:25 IST)
अंतिम ओवर में सिर्फ 7 रन का पीछा कर रही श्रीलंका टीम को अर्शदीप सिंह ने जिस तरह से बांधे रखा वह काबिल ए तारीफ था। इस ओवर में लंका के कप्तान दासुन शनका और विकेटकीपर भानुका राजपक्षे 1 गेंद पर अधिकतम 2 रन ले पाए।

19.4 ओवर के बाद जब श्रीलंका को 2 गेंदो में 2 रन चाहिए थे तो अर्शदीप की एक गेंद को शनका छू तक नहीं पाए। लेकिन जोखिम लेकर दौड़ पड़े। विकेट के पीछे ऋषभ पंत के पास बहुत सा समय था जो उन्होंने लिया भी लेकिन तीनों स्टंप्स सामने होने के बाद भी वह निशाना चूक गए।

दूसरे छोर पर अर्शदीप सिंह ने यह गेंद पकड़ी और उन्होंने भी निशाना लगाया और वह भी चूक गए। दूसरे रन के लिए श्रीलंका के बल्लेबाज दौड़ पड़े और जब तक गेंद दुबारा पंत के हाथ में आती शनका 2 रन लेकर श्रीलंका को फाइनल में पहुंचा चुके थे।

वहीं कल ऋषभ पंत ने अंतिम गेंद पर रन आउट का मौका खोने से पहले श्रीलंका के कप्तान दासुन शनका के स्टंपिंग का मौका भी छो़ड़ा था जब उन्होंने खाता तक नहीं खोला था। इस कारण लोगों को माही आज याद आ रहे हैं।

सम्बंधित जानकारी

अगला लेख