कर्क राशि 2016 : परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते
ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डा
नववर्ष के प्रवेश में शनि, गुरु, राहु व केतु का महत्वपूर्ण स्थान होता है। यह वर्ष को प्रभावित करने वाले ग्रह माने गए हैं। इस वर्ष शनि की वृश्चिक में और गुरु सिंह में हैं। राहु और केतु 31 जनवरी तक अपने वर्तमान स्थान पर रहने के बाद राहु सिंह में तथा केतु कुंभ में प्रवेश कर जाएंगे। आपके लिए नया साल कैसा रहेगा? परिवार, व्यापार, नौकरी, धन, सेहत और रिश्ते सब जानिए यहां एक साथ। प्रस्तुत वर्षफल वार्षिक गोचर ग्रहों पर आधारित है।
2016 और कर्क राशि की पारिवारिक स्थिति
इस वर्ष पारिवारिक मामलों में मिली-जुली स्थिति का वातावरण रहेगा। मकान भूमि संबंधित मामलों में संभल कर चलना होगा। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। घरेलु खर्च अधिक रहेगा। पारिवारिक सहयोग लेकर चलना होगा।
2016 और कर्क राशि की आर्थिक स्थिति
31 जनवरी से राहु सिंह राशि में लंबे समय के लिए प्रवेश करेगा और बृहस्पति अगस्त के बाद कन्या में प्रवेश करेगा। इन दोनों परिस्थितियों में आर्थिक मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है। प्रलोभनों में न आएं और किसी के ऊपर पैसे खर्च करने से परहेज करें। आपके खिलाफ षड्यंत्र भी रचा जा सकता है। इस वर्ष धन प्राप्त होने का प्रबल योग है अतः चिंतित न हों। हालांकि आपका कोई भी गलत कदम धनहानि का कारण बन सकता है अतः पूरी तरह से सतर्कता बरतें वरना आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है।