धनु राशि वालों के लिए कैसा होगा वर्ष 2017, संपूर्ण भविष्य फल

धनु राशि के लोग उदार, परोपकारी, निडर, स्वतंत्र, प्रकृति प्रेमी,आत्मविश्वासी और घमंडी होते हैं। आइए जानें वर्ष 2017 के सितारे क्या लाए हैं आपके लिए.... 
धनु- ये, यो, या, यी, भू, धा, फा, ढ, मे 
 
नौकरी और व्यवसाय
 
इस राशि के जातकों में इस वर्ष नौकरीपेशा लोगों के लिए जबरदस्त सफलता मिलने की संभावना है। उच्च अधिकारियों के सहयोग के साथ प्रमोशन मिलने के भी योग हैं। इस वर्ष आपके वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है व कंपनी की तरफ से आपको विशेष सुख-सुविधाएं मिल सकती हैं। यदि आप नौकरी में परिवर्तन करने की सोच रहे हैं तो यह समय उत्तम है। व्यापार-व्यवसाय में आपको उत्तम सफलता मिल सकती है। अगर कोई नया काम करने की सोच रहे हैं तो उस क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों की सलाह लेना आपके लिए उचित होगा। अगर आपका बिजनेस पार्टनरशिप में है तो किसी भी वाद-विवाद से आपको बचना चाहिए। इस वर्ष की गई मेहनत का फल आपको अवश्य मिलेगा। पुराना रुका पैसा वापस मिलने की संभावना है। शेयर बाजार में लंबी अवधि के लिए निवेश करना आपके लिए काफी फायदेमंद रहेगा। यदि आप रियल स्टेट का काम करते हैं तो दोनों हाथों से लाभ लेने के लिए तैयार हो जाएं।
 
आर्थिक स्थिति
 
इस साल वर्षारंभ में आपको थोड़ी आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है इसलिए धन को बचाकर रखें और फिजूलखर्ची से बचें। किसी भी प्रकार का धन संबंधित लेन-देन करते वक्त सावधानी बरतें, क्योंकि धोखा मिलने की भी आशंका है। किसी प्रभावशाली व उच्च पदस्थ व्यक्ति के सहयोग से आपको आर्थिक लाभ की संभावना है। जो जातक व्यवसाय से जुड़े हैं वे उनके व्यवसाय में बढ़ोतरी कर पाएंगे। व्यावसायिक यात्राएं खर्चीली होकर आर्थिक लाभकारी भी होंगी। आर्थिक मामलों में संतुलन बनाए रखने के लिए आपको अपने प्रयास तेज करने पड़ सकते हैं।
 
विद्यार्थियों के लिए
 
यह वर्ष आपके लिए काफी प्रभावशाली साबित हो सकता है। विद्यार्थी वर्ग को पढ़ने-लिखने के लिए अच्छा माहौल मिलेगा। आप में ज्ञान प्राप्ति की जिज्ञासा बढ़ेगी, नतीजतन आप विषयों को गहनता से समझने का प्रयास करेंगे। मनोविज्ञान और गूढ़ विज्ञान से जुड़े छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। कॉमर्स में करियर बनाने वाले छात्रों को सफलता मिलने की संभावना है। जो लोग प्रतियोगी या सरकारी नौकरी वाली परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे हुए हैं, उन्हें अपने प्रयास और तेज कर देने चाहिए।
 
पारिवारिक जीवन
 
परिवार में चली आ रहीं समस्याओं का समाधान होगा। नए लोगों से आपका संपर्क होगा। दांपत्य जीवन में आपको मानसिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ सकता है। अपने जीवनसाथी के साथ शालीनता से पेश आएं। आप सामाजिक गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। परिवार के साथ कहीं सैर-सपाटे पर जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं, साथ ही घर में सुख-सुविधाओं से जुड़ी वस्तु ला सकते हैं। घर या परिवार में कोई मांगलिक या धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। माता-पिता से आपको सहयोग प्राप्त होगा। संतान की प्रगति होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। पूजा-पाठ एवं धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आप सुख-शांति का अनुभव करेंगे।
 
कैसा रहेगा स्वास्थ्य?
 
इस वर्ष आप अपने स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। बाहरी खाने से परहेज करें, वरना पेट की समस्याएं गैस-अपच आदि हो सकती हैं। अगर समय रहते आप सेहत पर ध्यान नहीं देंगे तो कष्ट तो उठाना पड़ ही सकता है। आप अपने काम और पारिवारिक जीवन के बीच सामंजस्य स्थापित करने की कोशिश करें। व्यस्तता रहते हुए भी आप आराम के लिए पर्याप्त समय निकाल सकेंगे। मानसिक तनाव रह सकता है। जो लोग मधुमेह और मोटापे की समस्या से पीड़ित हैं उन्हें अपना विशेष ध्यान रखने की जरूरत है। आप अपने पर कामकाज का बोझ न डालें और व्यर्थ की बातों से स्वयं को दूर रखें। नियमित व्यायाम और योगाभ्यास करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। मधुर संगीत आपके अशांत मन को शांति प्रदान करेगा।

अन्य राशियां यहां पढ़ें 

मकर 
 
कुंभ 
 
मीन 

मेष 
 
वृषभ 
 
मिथुन 
 
कर्क 
 
सिंह 
 
कन्या 
 
तुला 
 
वृश्चिक 
 
 

 वर्ष 2017 :  संपूर्ण भविष्य फल 
 
जनवरी- आर्थिक मामलों में सुधारजनक स्थिति पाएंगे। कुटुंबीजनों का सहयोग मिलेगा। वाणी के प्रभाव से कार्य में प्रगति होगी। भाग्योन्नति में आ रही बाधा भी दूर होगी। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। पारिवारिक मामलों में सहयोग देना होगा। 
 
फरवरी- वाहनादि सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। घर-परिवार में शुभ कार्य होंगे। मकान-भूमि संबंधित कार्य बनेंगे। नौकरीपेशाओं के लिए समय ठीक ही रहेगा। आय के साधनों में अनुकूल स्थिति रहेगी। सोचे कार्य बनेंगे, लेकिन परिश्रम अधिक करना होगा। 
 
मार्च- संतान पक्ष के सहयोग के साथ प्रसन्नता का वातावरण भी रहेगा। पारिवारिक महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। शासकीय मामलों में आ रही बाधा भी दूर होगी। बेरोजगारों के लिए समय अनुकूल होगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण रहेगा।
 
अप्रैल- जमीन-जायदाद के मामलों के कार्य में प्रगति आएगी, वहीं महत्वपूर्ण कार्य भी बनेंगे। मातृपक्ष का सहयोग मिलने से प्रसन्नता रहेगी। संतान के मामलों में सहयोग देना होगा। लेखन संबंधित कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, वहीं शत्रुपक्ष पर शांति नीति द्वारा लाभ होगा। 
 
मई- दैनिक व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों को सावधानी से चलना होगा। दांपत्य जीवन में मिली-जुली स्थिति रहेगी। वाहनादि सुख-सुविधा में वृद्धि होगी। संपत्ति के मामलों में लाभजनक स्थिति पाएंगे। जनता से संबंधित कार्य बनेंगे। संतान पक्ष से लाभ होगा।
 
जून- किसी भी कार्य में परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। थोड़ा संयम रखकर कार्य करने से स्थिति अनुकूल होगी। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। शत्रुपक्ष पर ध्यान रखकर चलना होगा। नौकरीपेशाओं के लिए सावधानी रखकर चलना होगा। व्यापार-व्यवसाय में जोखिम से बचें। 
 
जुलाई- पिछले समय से आ रही बाधाएं दूर होंगी। दांपत्य जीवन में मधुर वातावरण बना रहेगा। दैनिक व्यापार-व्यवसाय में प्रगतिपूर्ण वातावरण पाएंगे। अधिकारी वर्ग के लिए समय अनुकूल होकर सुखद रहेगा। पारिवारिक मामलों में सुखद स्थिति रहेगी। 
 
अगस्त- धन संबंधित समस्याओं का समाधान मिलेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग लेकर चलें। घर या परिवार में कोई महत्वपूर्ण कार्य बनेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। वाहनादि सावधानीपूर्वक चलाएं। बाहरी मामलों में भी संभलकर चलना होगा, यात्रा से बचें।
 
सितंबर- कामकाज में रुकावटों के बाद सफलता भी मिलेगी। धन की बचत कम ही होगी। कुटुंबीजनों का सहयोग लेकर चलें। स्वास्थ्य में मिली-जुली स्थिति रहेगी। भाग्यवर्धक समय होने के साथ कुछ बाधा का भी समय रहेगा, लेकिन कुछ ही समय रुकावट रहेगी।
 
अक्टूबर- नौकरीपेशा के लिए समय सुखद रहेगा, वहीं व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्तियों के लिए सुखद स्थिति रहेगी। पारिवारिक सहयोग मिलेगा। बाहरी मामलों में संभलकर चलना होगा। वाणी पर संयम रखें, नहीं तो काम बिगड़ सकते हैं। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बना रहेगा। 
 
नवंबर- समय का ध्यान पखकर चलें। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। स्वास्थ्य भी कुछ नरम-गरम रहेगा। पराक्रम अधिक करने पर भी सफलता कम ही मिलेगी। व्यापार-व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति भी संभलकर चलें। वाद-विवाद की स्थिति टालें। खर्च अधिक होगा।
 
दिसंबर- समय सुधारवादी होने से कुछ समस्याओं का समाधान होगा। दांपत्य जीवन में सुखद वातावरण बना रहेगा। स्त्री पक्ष का सहयोग मिलेगा। शत्रुपक्ष पर प्रभाव बढ़ेगा। धन की बचत के योग भी बनेंगे। संतान पक्ष से प्रसन्नता रहेगी। यात्रा के योग भी बनेंगे।
 
वर्ष के लिए उपाय
 
1. गुरुवार को गरीब बच्चों में पीली मिठाई बांटें।
2. सूर्य को प्रात: नियमित अर्घ्य दें।
3. मस्तिष्क पर केसर का तिलक लगाएं।
4. हल्दी, पीली दाल, चंदन व केसर का अधिक प्रयोग करें।

वेबदुनिया पर पढ़ें