इस अंक का अधिष्ठाता देवता बुध है। 5, 14 तथा 23 ता. को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 5 होगा। इस वर्ष धन संचय, संपत्ति की खरीदी-प्राप्ति तथा मान-प्रतिष्ठा बढ़ने की संभावना अधिक है। इस वर्ष दुश्मनी भी मित्रता में बदल जाएगी। जोखिम उठाने का स्वभाव पहले से ही है जिसमें सफलता प्राप्त होगी। शिक्षा-प्रतियोगिता में कीर्तिमान स्थापित होंगे, लेकिन भाग्य भरोसे बैठें नहीं, प्रयास करें।
व्यवसाय में नए उपक्रम प्रारंभ होंगे। योजनाएं फलीभूत होंगी। परिवार के मतभेद दूर होकर प्रेम-त्याग की नदी बहेगी। मांगलिक कार्य होंगे। संतान की प्राप्ति तथा विवाह प्रस्ताव मिलेंगे। साल 2017 में मूलांक 5 वाले लोग सम्मानित होंगे और वर्षांत तक अप्रत्याशित लाभ भी होगा। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। कड़े परिश्रम की वजह से चिंता, तनाव, अनिद्रा, लकवा तथा स्नायु मंडल के रोग हो सकते हैं। चोट व दुर्घटना से खतरा बना रहेगा। जून, सितंबर तथा दिसंबर माह में विशेष सावधानी की आवश्यकता है।
शुभ तारीखें- 5, 14, 23 शुभ तथा 1, 3, 4, 5, 7, 8 मध्यम।
शुभ दिन- बुधवार तथा शुक्रवार।
शुभ रंग- स्लेटी, सफेद तथा चमकीले रंग।
शुभ रत्न- हीरा चांदी में धारण करें।
अशुभ अंक- 2, 6, 9।
अशुभ रंग- काला तथा नीला रंग।
नोट- अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। जल्दबाजी से बचें तथा अपरिचितों पर अतिविश्वास घातक सिद्ध हो सकता है, ध्यान रखें।