Chinese Horoscope 2021 : चीनी ज्योतिष क्या कहता है आपके बारे में, जानिए यहां

वर्ष 2021 “दी ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स” (The year of the Metal Ox) है।
 
चीनी ज्योतिष अनुसार, मेटल रैट साल 04 फरवरी, 2020 से प्रारंभ हुआ था, जो 25 जनवरी 2021 को समाप्त होगा। “दी ईयर ऑफ़ मेटल ऑक्स”की शुरुआत 12 फरवरी से होगी और इसका अंत 31 जनवरी, 2022 को होगा।
 
12 चीनी राशियों में से, 'ऑक्स' दूसरे स्थान पर आता है। इस वर्ष का विशेष महत्व है। यह राशि यिन तत्व की होती है, जिसके लक्षण होते हैं:- ईमानदारी, लगन, मेहनत और समर्पण।
 
वर्ष 2021 बैल वर्ष होगा, इसलिए ये वर्ष हर जातक के लिए खासा परिश्रम वाला, मजबूत और आत्‍मविश्‍वास से भरा रहने वाला है। मेटल ऑक्स वर्ष में, जनसाधारण का स्‍वभाव ईमानदार रहने वाला है। चीनी राशिफल अपने जन्म साल के आधार पर देखा जाता है। आइए जानते हैं कि आपकी चीनी राशि क्या है और चीनी राशि के लिए क्या लाया है नया साल... 
चीनी राशिफल 2021: चूहा (Rat) राशि
जन्म का वर्ष:1924, 1936, 1948, 1960, 1972, 1984, 1996, 2008, 2020, 2032
 
 चूहा (Rat) राशि के जातकों को इस वर्ष अपने आर्थिक जीवन में अच्छे परिणाम मिलेंगे। क्योंकि पिछले वर्ष के अनुसार आपने जो भी धन संचय किया था, वह आपको वर्ष 2021 में आर्थिक तंगी नहीं होने देगा। ऐसे में मुश्किल घड़ी में आप उस धन का इस्तेमाल कर अपनी सभी इच्छाओं की पूर्ति कर सकेंगे।
 
आमतौर पर चूहा राशि के लोग थोड़े कम मेहनती होते हैं। ऐसे में आपके द्वारा जमा किया गया आपका बैंक बैलेंस, इस वर्ष आपकी सभी ज़रूरतों का ध्यान रखते हुए आपके लिए मददगार साबित होगा। हालांकि मेटल ऑक्स का यह वर्ष आपको तनाव देता रहेगा। आपको अपने करियर में रफ्तार पकड़ने की जरूरत होगी। इस समय आप अपने कार्यक्षेत्र पर अपनी जिम्मेदारियों के बोझ के चलते खुद को थका हुआ महसूस करेंगे। जिससे आपके तनाव में अचानक से वृद्धि होगी।
 
चीनी राशिफल के अनुसार, आमतौर पर चूहा राशि के लोग अच्छे होते हैं, और आप की यही ख़ासियत आपका कार्य समय से पहले पूरा करने में आपकी मदद करती है। इस कारण अगर देखा जाए तो, आपके लिए वर्ष 2021 मिश्रित परिणाम लेकर आने वाला है।
चीनी राशिफल 2021: बैल/गाय (Ox/Cow) राशि
जन्म का वर्ष: 1925, 1937, 1949, 1961, 1973, 1985, 1997, 2009, 2021, 2033
 
यह वर्ष इस राशि के तहत आने वाले सभी बैल (Ox/Cow)जातकों के लिए अनुकूल रहने वाला है। इस वर्ष आपके जीवन में ख़ुशियां चलकर आएंगी। आप मानसिक रूप से खुद को मजबूत पाएंगे, और आप अपने हर तरह के तनाव से खुद को दूर रखने के लिए इस समय प्रयासरत भी होंगे। कार्यक्षेत्र में भी आपका उत्तम प्रदर्शन आपकी पदोन्नति निर्धारित करेगा।
 
आमतौर पर आप मेहनती और परिश्रमी होते हैं। ऐसे में आपको अपनी इसी गुणवत्ता के चलते अच्छे फल प्राप्त होंगे। आपके वरिष्ठ अधिकारी व सहकर्मी आपकी मेहनत के चलते आपसे आकर्षक नजर आएंगे। आपके कामों की कार्य स्थल पर जमकर सराहना होगी, जिसकी वजह से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। यदि आप व्यवसाय करते हैं तो, आपको धन कमाने के कई अवसर प्राप्त होंगे और आपकी आर्थिक तंगी भी दूर होगी।
 
यदि आप किसी से विवाह करना चाहते हैं तो, उसके लिए यह वर्ष उत्तम रहेगा। वहीं वैवाहिक जातकों को अपने परिवार का विस्तार करने का मौका मिलेगा। पारिवारिक जीवन अच्छा होने से घर परिवार में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। जिस दौरान आपका धन तो खर्च होगा, लेकिन आपको आर्थिक तंगी महसूस नहीं होगी।
चीनी राशिफल 2021: बाघ (Tiger) राशि
जन्म का वर्ष: 1926, 1938, 1950, 1962, 1974, 1986, 1998, 2010, 2022, 2034
 
बाघ (Tiger) राशि के जातकों के लिए वर्ष 2021 सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहेगा। क्योंकि इस वर्ष आपको बहुत सी विपरीत परिस्थितियों से दो-चार होना पड़ सकता है। व्यापारी वर्ग को भी कई चुनौतियों का सामना करना होगा। ऐसे में कोई भी बड़ा निवेश करते समय, घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें।
 
बाघ राशि के जातकों को अपने हर कार्य को पूरा करने में कई मुश्किलें आएंगी, जिससे आप अपने लक्ष्य को प्राप्त करने में बाधा महसूस करेंगे। इस कारण आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी। आमतौर पर बाघ राशि के जातक स्वभाव से बेहद जिद्दी होते हैं, जिसके कारण आपके और जीवनसाथी के बीच ग़लतफहमी हो सकती है। इससे आप दोनों में साल भर विवाद होता रहेगा।
 
आपको इस वर्ष अपने गुस्से को नियंत्रित रखने की विशेष आवश्यकता होगी। आर्थिक रूप से भी यह वर्ष आपके लिए अच्छा नहीं देखा जाएगा।
चीनी राशिफल 2021: खरगोश (Rabbit) राशि
जन्म का वर्ष:1927, 1939, 1951, 1963, 1975, 1987, 1999, 2011, 2023, 2035
 
खरगोश (Rabbit) राशि के जातकों को अपनी मेहनत से हर कार्य को पूरा करने में सफलता मिलेगी। ऐसे में आपको किसी भी तरह के शॉर्टकट को ना अपनाते हुए केवल अपने प्रयास जारी रखने होंगे। अन्यथा संभव है कि, आपका अपने किसी क़रीबी मित्र या परिजन के साथ विवाद हो, जिसकी वजह से आपको मानसिक तनाव मिलेगा।
 
इस वर्ष आपको अपनी सेहत का भी विशेष ध्यान रखने की सलाह दी जाती है। क्योंकि यह संभावना है कि आपको सिर्फ दर्द, अनिद्रा, सर्दी, जुकाम, आदि जैसी छोटी-छोटी शारीरिक परेशानियों से जूझना पड़े। इसका असर आपके कार्यक्षेत्र पर भी पड़ेगा। ऐसे में हर चिंता को दूर रखते हुए केवल सही खानपान पर ध्यान दें।
 
आप इस समय अपनी इच्छाओं को पूरा करने की ओर प्रयासरत रहेंगे। इस दौरान आपका मन मायूस रहेगा और आप खुद को बेहद अकेला महसूस करेंगे। ऐसे में शांत रहें और अपने जीवन में आ रहे सभी बदलावों को शांतिपूर्वक तरीके से स्वीकार करें। कुल मिलाकर कहें तो, वर्ष 2021 आपके लिए प्रतिकूल रहने वाला है।
चीनी राशिफल 2021: ड्रैगन (Dragon) राशि
जन्म का वर्ष: 1928, 1940, 1952, 1964, 1976, 1988, 2000, 2012, 2024, 2036
 
ड्रैगन (Dragon) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य से बेहतर रहेगा। क्योंकि अमूमन आप मजबूत व्यक्तित्व वाले व्यक्ति होते हैं, जिनकी निर्णय लेने की क्षमता दूसरों से बेहद अलग और अच्छी होती है। आप अपना काम पूरी ईमानदारी के साथ पूरा करते हैं। ऐसे में आपके लिए वर्ष 2021 आपकी इसी गुणवत्ता के चलते बेहद उत्तम रहने वाला है। आप अपना काम ईमानदारी के साथ सफलतापूर्वक पूरा करने में सक्षम होंगे।
 
आपको कार्यक्षेत्र में तरक्की मिलेगी। हालांकि उसकी रफ्तार थोड़ी धीमी होगी, और आपके द्वारा किए गए कार्यों से आपको शुरुआत में कुछ संघर्ष करना होगा। लेकिन धीरे-धीरे आपका कार्य आपके बॉस और वरिष्ठ अधिकारियों को दिखाई देगा, जिससे आपकी उन्नति सुनिश्चित हो सकेगी। इस वर्ष आप अपने भौतिक सुखों की पूर्ति के लिए भी ख़ासा प्रयास करते नजर आएंगे। ऐसे में आपको केवल इस बारे में ही सोचने की जगह, अपने काम पर भी ध्यान देने की सलाह दी जाती है। आपको अपने परिवार एवं पेशेवर जीवन में सही तालमेल बैठने की ज़रूरत होगी, तभी आपके लिए ये ऑक्स वर्ष अच्छा सिद्ध होगा।
चीनी राशिफल 2021: साँप (Snake) राशि
जन्म का वर्ष: 1929, 1941, 1953, 1965, 1977, 1989, 2001, 2013, 2025, 2037
 
सांप (Snake)राशि के जातकों को वर्ष 2021 में अपने आलस के चलते किसी भी कार्य को करने में बाधा महसूस होगी। आप इस समय अपना मन भ्रमित महसूस करेंगे, जिससे आपको आर्थिक तंगी भी हो सकती है।
 
दूसरे लोगों द्वारा बताई गई बातों को अहमियत कम देना, आपके लिए इस वर्ष अच्छा साबित नहीं होने वाला है। ऐसे में दूसरों की बातों पर अमल करना आपके लिए जरूरी होगा। आपका क्रोध और आपका स्वभाव इस वर्ष आपके सबसे बड़े शत्रु साबित होंगे।
 
क्योंकि संभावना है कि आप अपने गुस्से में आकर किसी भी महिला सहकर्मी से विवाद कर बैठे, जिससे आपकी छवि को नुकसान पहुंचेगा। कार्यक्षेत्र पर भी इसका सकारात्मक असर साफ़ दिखाई देगा। कुल मिलाकर देखा जाए तो, आपके लिए ये बैल वर्ष अच्छा साबित नहीं होने वाला है।
चीनी राशिफल 2021: घोड़ा (Horse) राशि
जन्म का वर्ष: 1930, 1942, 1954, 1966, 1978, 1990, 2002, 2014, 2026, 2038
 
घोड़ा (Horse) राशि के जातकों के लिए यह वर्ष मिश्रित परिणाम लेकर आ रहा है। यदि आप किसी से सच्चा प्रेम करते हैं तो, अपने प्रेमी के साथ आपका सालभर किसी बात पर विवाद होता रहेगा। वैवाहिक जीवन में भी साथी के साथ कई पारिवारिक परिस्थितियों को लेकर मतभेद की संभावना दिख रही है।
 
पूरे ही वर्ष रिश्तों के प्रति सतर्कता बरतने और उन्हें मजबूत बनाने की जरूरत होगी। इसके लिए आप अपने साथी के साथ कहीं घूमने जाने का प्लान कर सकते हैं। जहां आप दोनों एक दूसरे से बातचीत कर हर मसले को हल करेंगे। आप इस समय किसी भी बात को दूसरों के समक्ष स्पष्ट रूप से रखने में असफल रहेंगे।
 
व्यापारी वर्ग को उत्तम लाभ मिलेगा और वो अलग-अलग स्रोत से पैसा कमाने में सफल होंगे। ऐसे में अपनी मेहनत और प्रयास जारी रखें। आर्थिक जीवन में भी इस वर्ष लाभ दिख रहे हैं। कुल मिलाकर कहें तो, यह वर्ष आपको कई क्षेत्रों में अच्छे, तो कई क्षेत्रों में चुनौती पूर्ण फल देगा।
चीनी राशिफल 2021: भेड़ (Sheep) राशि
जन्म का वर्ष: 1931, 1943, 1955, 1967, 1979, 1991, 2003, 2015, 2027, 2039
 
भेड़ (Sheep) राशि के जातकों के लिए यह साल बहुत सारी चुनौतियाँ लेकर आने वाला है। क्योंकि इस वर्ष आपको कई आर्थिक समस्याओं से दो-चार होना पड़ेगा, जिससे आपको धन की कमी महसूस होगी। वहीं वैवाहिक एवं प्रेम जीवन में भी रिश्तों में टकराव साफ़ नजर आएगा।
 
आशंका है कि कार्य स्थल पर किसी ग़लतफहमी के चलते, आपको शर्मिंदगी उठानी पड़े। ऐसे में दूसरों के सामने खुद को स्पष्ट रखकर चलना आपके लिए सबसे बेहतर होगा। इस समय आप खुद के ऊपर अधिक ध्यान देते नजर आएँगे। हालांकि इस दौरान आपका धन भी खर्च होगा।
 
व्यापारी जातकों को व्यापार में विस्तार करने के लिए सही रणनीति बनाने और बड़ों की मदद की जरूरत पड़ेगी। ऐसे में किसी भी तरह के सहयोग लेने में संकोच न करें। क्योंकि इस वर्ष आपको दोस्तों एवं रिश्तेदारों का भरपूर साथ मिलेगा। जिससे आपकी परिस्थितियां काफी हद तक कम होती दिखाई देंगी। कुल मिलाकर कहें तो, यह वर्ष आपके लिए मिश्रित रहने वाला है।
चीनी राशिफल 2021: बंदर (Monkey) राशि
जन्म का वर्ष: 1932, 1944, 1956, 1968, 1980, 1992, 2004, 2016, 2028, 2040
 
बंदर (Monkey) राशि के जातकों को इस वर्ष सामान्य फल मिलेंगे। क्योंकि इस समय आप सादगी का जीवन व्यतीत करते दिखाई देंगे। इस दौरान आप अपने संचय करने में सफल होंगे। करियर में आपको अच्छा लाभ मिलेगा और इससे कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति एवं तरक्की होगी।
 
हालांकि इस दौरान आपको अपने जीवन में बीच-बीच में कुछ चुनौतियों से गुजरना पड़ेगा। लेकिन आप अपनी मेहनत के दम पर हर समस्या से निजात पाने में सफल होंगे। साल के मध्य में यात्रा करने का मौका मिलेगा। इस दौरान कोई हानि हो सकती है, इसलिए यात्रा के दौरान अपने सारे दस्तावेज़ और अपना सामान सही से रखें।
 
पारिवारिक एवं वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। साथी ही प्रेम जीवन में भी अच्छे फल प्राप्त होंगे। स्वास्थ्य के लिए यह वर्ष सबसे अधिक अच्छा रहेगा, क्योंकि आप इस वर्ष अपने किसी पुराने रोग से हमेशा-हमेशा के लिए निजात पा सकेंगे।
चीनी राशिफल 2021: मुर्गा (Rooster) राशि
जन्म का वर्ष: 1933, 1945, 1957, 1969, 1981, 1993, 2005, 2017, 2029, 2041
 
मुर्गा (Rooster)राशि के लिए ये बैल वर्ष बेहद शानदार रहने वाला है। इस समय आप अपनी मेहनत और प्रयासों के दम पर अपने कार्यक्षेत्र में भरपूर सफलता हासिल कर सकेंगे। जिससे आपके दोस्तों एवं सहकर्मी आपके तेज से आपकी ओर आकर्षित होंगे।
 
साथ ही कार्यक्षेत्र पर आपके बॉस आपकी तरक्की और उन्नति के बारे में विचार कर सकते हैं। इस समय आपके साहस और पराक्रम में भी वृद्धि होगी, जिससे आपको पारिवारिक सुख प्राप्त होगा। परिवार में कोई अच्छा समाचार मिलने से घर का वातावरण खुशहाल दिखाई देगा। व्यापारियों को कार्य स्थल पर अपना अच्छा प्रदर्शन दिखाने का मौका मिलेगा।
 
आपकी मुलाकात नए-नए लोगों से होगी, जिससे आप अच्छा लाभ उठाने में भी सफल होंगे। प्रेम एवं विवाहित जीवन में साथी के साथ अच्छे पल बिताते नजर आएँगे। कुल मिलाकर कहें तो, आपके लिए यह वर्ष अनुकूल साबित होने वाला है।
चीनी राशिफल 2021: कुत्ता (Dog) राशि
जन्म का वर्ष: 1934, 1946, 1958, 1970, 1982, 1994, 2006, 2018, 2030, 2042
 
कुत्ता (Dog) राशि के जातकों को इस वर्ष अपने सभी कार्यों को सही योजना और सही रणनीति के तहत ही करने की सलाह दी जाती है। अन्यथा आप किसी भी कार्य को समय पर पूरा करने में असमर्थ रहेंगे।
 
 यह वर्ष आपके लिए थोड़ा प्रतिकूल साबित होगा, इसके चलते आपको समय-समय पर चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में खुद को स्वस्थ रखें और मेहनत करते रहें। अचानक से आपके ख़र्चों में वृद्धि होगी, इसलिए अपने धन को शुरुआत से ही संचय करने की कोशिश करें।
 
कार्यस्थल पर आपका प्रदर्शन खासा अच्छा ना होने से वरिष्ठ अधिकारी आपसे थोड़ा असंतुष्ट व नाखुश नजर आएंगे। जिससे आप अपने ऊपर काम का अधिक दबाव महसूस करेंगे और आपको मानसिक तनाव मिलेगी। प्रेम जीवन में भी आप खुद को चिंता मुक्त रखने में असफल होंगे।
चीनी राशिफल 2021: पिग (Pig) राशि
जन्म का वर्ष: 1935, 1947, 1959, 1971, 1983, 1995, 2007, 2019, 2031, 2043
 
पिग (Pig)राशि के जातकों के लिए यह वर्ष सामान्य से थोड़ा कम अच्छा रहने वाला है। क्योंकि इस समय आपको अपने काम को लेकर अधिक सतर्क होने की जरूरत होगी। आप में तनाव की वृद्धि होगी, जिससे आप अपने मन को भ्रमित महसूस करेंगे। आपका व्यवहार भी इस दौरान चिड़चिड़ा हो सकता है। जिसका असर साफ़ तौर पर आपके कार्यक्षेत्र पर विपरीत पड़ेगा।
 
करियर में आपको तरक्की करने के समय-समय पर कई अवसर मिलेंगे, लेकिन आप अपने आलस के चलते हैं उन सभी अवसरों का लाभ उठाने में असफल रहेंगे। व्यापारी जातकों के लिए वर्ष अच्छा रहेगा। उन्हें अपने व्यापार में जबरदस्त फायदा होगा। लेकिन यदि आप चुनौती और रिस्क लेने से घबराते हैं तो, आपको इस वर्ष मेहनत अधिक करनी होगी।
 
किसी भी तरह के लेन-देन को करने से पहले ठीक से विचार-विमर्श करना बेहतर होगा। आपकी मुलाकात कुछ नए लोगों से हो सकती है, जिनसे आगे चलकर आप अच्छे संबंध बनाने में सफल होंगे। आर्थिक दृष्टि से यह वर्ष मिला जुला रहेगा। स्वास्थ्य के नज़रिए से आपके मानसिक तनाव में वृद्धि होगी।
मूलांक ही नहीं बल्कि शुभांक से भी जाना जाता है भविष्य, जानिए 2021 के सितारे
मूलांक 1 से लेकर 9 तक, क्या होगा हाल, जानिए क्या लाया है नया साल
नए साल में 12 राशियों के लिए सरल और सटीक उपाय, खुशी और शांति के लिए आजमाएं
ALSO READ: वर्ष 2021 में कौन सी राशि पर रहेगी साढ़ेसाती व ढैय्या़, जानिए 10 उपाय यहां

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी