Virgo zodiac sign kark Rashi lal kitab 2025: नए वर्ष 2025 में लाल किताब के अनुसार कन्या राशि का वार्षिक राशिफल जानिए विस्तार से सिर्फ वेबदुनिया पर। इस बार हम आपको बताएंगे कि वर्ष 2025 में आपकी नौकरी, व्यापार, शिक्षा, आर्थिक पक्ष, सेहत, लव लाइफ और गृहस्थ जीवन के क्या हाल रहेंगे, जीवन में आने वाली समस्याओं से आपको कैसे निपटना है और क्या सावधानियां रखनी होगी? 29 मार्च 2025 से शनि आपके छठे भाव से निकलकर सप्तम भाव में गोचर करेंगे। इसके कारण साझेदारी के कार्य और दांपत्य जीवन में लाभ होगा। गुरु आपके नवम भाव से निकलकर दशम भाव में गोचर करेंगे। मई के बाद कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि अक्टूबर में समय फिर से अनुकूल रहेगा। राहु का सप्तम भाव से छठे भाव में गोचर वैसे तो अनुकूल रहेगा लेकिन यह सेहत बिगाड़ सकता है। चलिए जानते हैं विस्तार से भविष्यफल।
ALSO READ: Lal Kitab Rashifal 2025: सिंह राशि 2025 का लाल किताब के अनुसार राशिफल और उपाय