धनतेरस विशेष : धन्वंतरि पूजन मुहूर्त

बुधवार, 15 अक्टूबर 2014 (15:21 IST)
- अशोक पंवार 

इस बार धनतेरस या त्रयोदशी सोमवार, 20 अक्टूबर को 23.24 से लगेगी व 21 अक्टूबर को 23.13.40 तक रहेगी अत: 21 अक्टूबर को ही भगवान धन्वंतरि का पूजन किया जाएगा।


 
धनतेरस के दिन के विशेष पूजन मुहूर्त
 
15.15 से 16.20 तक शुभ का चौघड़िया होने से यह समय गादी बिछाने हेतु उत्तम समय है। 
 
जो लोग लाभ व अमृत में पूजन करना चाहें, वे 10.40 से 1.15 तक कर सकते हैं। यह समय पूजन हेतु उत्तम है। 
 
रात्रि में 7.22 से 8.50 तक लाभ का चौघड़िया है, फिर 10.10 से 11.50 तक शुभ का चौघड़िया है।
 
भगवान धन्वंतरि देवताओं के वैद्य तथा चिकित्सा के देवता माने जाते हैं इसलिए चिकित्सकों के लिए धनतेरस का दिन बहुत ही खास होता है। 
 
धनतेरस के दिन चांदी खरीदने की प्रथा है। इसके पीछे यह कारण माना जाता है कि यह चन्द्रमा का प्रतीक है, जो शीतलता प्रदान करता है। 

वेबदुनिया पर पढ़ें