रंगों से जानिए कैसे हैं आप

कैसे होते हैं लाल रंग को पसंद करने वाले लोग
FILE


लाल रंग सबसे शक्तिशाली रंग है। अत: इसमें सबसे ज्यादा स्पंदन शक्ति होती है। इसे हिंसक या दुराग्रही रंग ही मान कर नहीं चलना चाहिए।

यह रंग शांत-सरल भी हो सकता है और कठोर तथा शक्तिशाली भी।

* जिन व्यक्तियों को लाल रंग अधिक पसंद होता है, वे प्राय: स्थूलकाय और ताकतवर होते हैं और उनका जीवन एक पहेली जैसा होता है।

FILE


* इन व्यक्तियों में शक्ति और पुरुषार्थ होता है। लाल रंग का प्रिय लगना धर्म के प्रति आक्रोश का सूचक है। लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्ति चुनौती देने वाले होते हैं।

FILE


* लाल रंग प्रमुख रंग है। यह अल्हड़ लोगों की पसंद का रंग है।

* लाल रंग इच्छाशक्ति, दृढ़ निश्चय, दिलचस्पी, लगन, सामर्थ्य और दिलेरी आदि भावनाओं का द्योतक है। यह व्यक्ति जीवन में प्रसन्नता और साहस से प्रेम करते हैं। एक ही व्यक्ति में इस रंग के सभी गुणों का उपस्थित होना असंभव है।

FILE


* वीर और उनके प्रेमी लाल रंग के झंडों का साहस, बलिदान, देशभक्ति और आत्मबल आदि के लाल चिह्नों को प्यार करते हैं। यही बात खिलाडि़यों और खेल प्रेमियों पर भी पूरी उतरती है।

लाल रंग पहनने वाले व्यक्ति आशावादी और उच्च आकांक्षाओं वाले होते हैं।

FILE


* लाल रंग उत्साह और समाज की भलाई के लिए किए जाने वाले सही कार्यों का द्योतक है। लाल रंग पसंद करने वाले व्यक्तियों को उन्नति के लिए सही मार्गदर्शन की आवश्यकता रहती है



वेबदुनिया पर पढ़ें