जानिए गणपति विसर्जन कब करें, पढ़ें शुभ मुहूर्त

* गणेश विसर्जन के मंगलमयी मुहूर्त 
* शुभ मुहूर्त में करें गणेश विसर्जन..
 


 
27 सितंबर, रविवार को श्री गणेशजी का विसर्जन किया जाएगा। इसी दिन दोपहर 12.06 बजे के बाद पूर्णिमा शुरू हो जाएगी अत: गणेश विसर्जन 12.06 बजे से पहले ही निम्न मुहूर्तों में करना शुभ फलदायी रहेगा। 

अनंत चतुर्दशी पर 24 वर्षों के पश्चात बन रहा हैं विशेष योग
 
गणेश विसर्जन के मंगलमयी मुहूर्त - 
 
* प्रातः 7.50-9.19 बजे तक चर। 
 
* प्रातः 9.19-10.48 बजे तक लाभ। 
 
* प्रातः 10.48-12.06 बजे तक अमृत। 
 
वृश्चिक लग्न में गणेश विसर्जन का समय- 10.02 बजे से 12.06 बजे तक रहेगा। 
 
विशेष- मध्याह्न 12 बजे के बाद से पूर्णिमा लगने से गणेश विसर्जन मध्याह्न के पूर्व ही कर लेना शास्त्रसम्मत एवं उचित रहेगा। 
 

 
 
गणेश विसर्जन में इन बातों का रखें ध्यान
 
* मध्याह्न के पूर्व गणेश विसर्जन करें। 
 
* गणपति का विसर्जन बाहर न करके घर में ही करें। रिद्धि-सिद्धि एवं शुभ-लाभ घर में ही रहने दें। 
 
* गणपति के पीठ में दरिद्रता का वास होता है इसलिए उनकी पीठ के दर्शन न करें। 
 
 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें