मेष- मेहनत का फल मिलेगा। वरिष्ठ व्यक्ति मदद को आगे आएंगे। पूछ-परख बढ़ेगी। व्यापार निवेश लाभदायक रहेंगे। कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
देखें वीडियो...
वृषभ- शत्रु परास्त होंगे। प्रतिष्ठा बढ़ेगी। निवेशादि शुभ फल देंगे। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। लाभ होगा। कल्याणकारी उपाय- पांच नीले पुष्प दरिया में डालें।
मिथुन- यात्रा से लाभ होगा। भाग्योन्नति के अवसर मिलेंगे। व्यापार-निवेश से लाभ होगा। विद्यार्थी सफल होंगे। कल्याणकारी उपाय- माता-पिता का आशीर्वाद लें।
कर्क- मेहनत ज्यादा होगी। कार्य में मन नहीं लगेगा। खर्च बढ़ेंगे। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। विवाद न करें। कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।
सिंह- धनागम होगा। पराक्रम से कार्य बनेंगे। यात्रा शुभ रहेगी। भाग्योन्नति हो सकती है। विवेक से कार्य करें। कल्याणकारी उपाय- माता-पिता को खीर का नैवेद्य लगाएं।
कन्या- योजनाएं लाभ देंगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। रोजगार प्राप्ति संभव है। परीक्षा-साक्षात्कार में सफलता मिलेगी। कल्याणकारी उपाय- बड़ों को भेंट दें।
तुला- उत्तेजित न हों। तंत्र-मंत्र का मार्गदर्शन मिल सकता है। सहयोगी आगे आएंगे। नौकरी आदि में इनाम-प्रमोशन मिलेगा। कल्याणकारी उपाय- गुड़ व तेल का दान करें।
वृश्चिक- कार्य में बाधा आएगी। विवाद से बचें। क्लेश होगा। मूल्यवान वस्तु गुम हो सकती है। जोखिम वाले कार्य न करें। कल्याणकारी उपाय- श्वेत वस्तुओं का दान करें।
धनु- संपत्ति के कार्य पूर्ण होंगे। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता मिलेगी। बड़ों का सहयोग मिलेगा। निवेशादि लाभदायक होंगे। कल्याणकारी उपाय- माता दुर्गा को मिष्ठान्न का नैवेद्य लगाएं।
मकर- संपत्ति की खरीद-फरोख्त हो सकती है। निवेशादि से लाभ होगा। नौकरी-व्यापारादि में मनोनुकूल फल मिलेगा। कल्याणकारी उपाय- कन्याओं को मिष्ठान्न खिलाएं।
कुंभ- पकवान-मिष्ठान्न का आनंद मिलेगा। पुराने मित्र से भेंट होगी। निवेश-व्यापार से लाभ होगा। यात्रा शुभ रहेगी। कल्याणकारी उपाय- बच्चों को गुड़-चना बांटें।
मीन- विवाद न करें। कीमती वस्तु गुम हो सकती है। जोखिम-जमानत के कार्य न करें। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे। कल्याणकारी उपाय- दूध का दान करें।