मेष : मानसिक तनाव स्वास्थ्य हानि के योग है। लाभ कम व खर्च अधिक होगा। अत: खर्च कम करें। निकट बंधुओं से मनमुटाव एवं विरोध बढ़ेगा, सावधानी बरतें। सेवफल का सेवन करें।
वृषभ : आज धर्म-कर्म में रूचि बढ़ेगी। राज दरबार में जाने से मान-सम्मान बढ़ेगा। व्यवसाय अथवा नौकरी में उन्नति के साधन बनेंगे। थोड़ी-सी उत्तेजना से काम बिगड़ सकता है। आलू का सेवन करें।
मिथुन : किसी बिगड़े काम में प्रतिष्ठित व्यक्ति के सहयोग से सुधार होगा। बिगड़े काम बनेंगे। धन लाभ व उन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा। चने का सेवन करें।
कर्क : भाई-बंधुओं का विशेष सहयोग प्राप्त होगा। किसी शुभ कार्य पर खर्च होगा। तनाव व घरेलू उलझने बढ़ेंगी। क्रोध भी ज्यादा आएगा। अत: नियंत्रण रखें। मूंगफली का सेवन करें।
सिंह : व्यवसाय में उन्नति व लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। विलासादि पदार्थों पर धन का व्यय अधिक होगा। चोट आदि का भय बना रहेगा। अत: सावधानी रखें। चने का सेवन करें।
कन्या : परिवार में शुभ मंगल कार्य संपन्न होंगे। नए लोगों के साथ संपर्क और विदेश यात्रा के योग बनेंगे। परिवार में विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ेगा। चावल का सेवन करें।
तुला : व्यवसाय में संघर्षपूर्ण परिस्थितियों का सामना करना पड़ेगा। अत्याधिक भागदौड़ करने पर भी आय से अधिक खर्च होगा। क्रोध की अधिकता एवं गुप्त चिंता बनी रहेगी। आलू का सेवन करें।
वृश्चिक : आरंभ में कुछ बिगड़े कार्य बनेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। पदोन्नति व मान-सम्मान में वृद्धि होगी। मानसिक तनाव एवं परिवार में विभिन्न परेशानियां आएंगी। केले का सेवन करें।
धनु : नौकरी में किसी से धोखा मिल सकता है। बनते कामों में रुकावट पैदा होगी। शरीर को कष्ट और चोटादि का भय रहेगा। आंखों में कष्ट की संभावना बनी रहेगी। केसर का सेवन करें।
मकर : मानसिक तनाव एवं गुप्त चिंता रहेगी। बिगड़े हुए कार्य बनेंगे। घर में कोई मंगल कार्य होगा। किसी श्रेष्ठ व्यक्ति से संबंध बनेगा। मानसिक तनाव से बचें। चने का सेवन करें।
कुंभ : अत्याधिक संघर्ष के बावजून धन लाभ प्राप्त होगा। वाहन व भूमि आदि पर धन खर्च होगा। वाहनादि चलाते समय सावधानी बरते। चोटादि का भय रहेगा। चावल का सेवन करें।
मीन : स्वास्थ्य में सुधार होगा। नौकरी में किसी से धोखा मिल सकता है। सावधानी बरते। खर्च की अधिकता से मन परेशान और अशांत रहेगा। शारिरिक कष्ट और चोट आदि का भय बनेगा। दुग्ध का सेवन करें।