Astrology : शनिवार की शाम को 2 में से एक काम जरूर करना चाहिए, कभी धन की कमी नहीं रहेगी

शनिवार, 10 जून 2023 (11:55 IST)
Shaniwar ke upay : शनिवार का दिन भगवान शनिदेव, भैरवनाथ और अन्य कई देवी एवं देवताओं का दिन होता है। यदि आप आर्थिक तंगी से परेशा हैं और चाहते हैं कर्ज से मुक्ति तो शनिवार की शाम को 2 में से एक उपाय जरूर करें। आप चाहें तो दोनों ही उपाय कर सकते हैं। यदि ये उपाय आपने कम से कम 11 शनिवार को कर लिए तो आपकी सभी समस्या दूर हो जाएगी।
 
पहला उपाय : शनिवार की शाम को पीपल के नीचे घी का दीपक जलाने से जहां श्रीहरि विष्णु एवं माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती हैं, वहीं इससे आर्थिक तंगी दूर होगी। इसके साथ ही सरसो के तेल का दीपक जलाने से भगवान शनिदेव प्रसन्न होते हैं और इस कार्य से पितृरों को भी कृपा प्राप्त होती है।
 
दूसरा उपाय : शनिवार को शाम को शनि मंदिर में जाकर छाया दान करें। इसके लिए एक कटोरी में सरसो का तेल लें और उस तेल में अपना चेहरा देखें। अच्छे से चेहरा देखने के बाद उस तेल को कटोरी सहित शनि भगवान के चरणों में रख दें। इस उपाय से आपके उपर से शनि का बुरा प्रभाव समाप्त हो जाएगा।
 
उपरोक्त उपाय को करते रहने से धीरे धीरे आपकी सभी तरह की परेशानियां दूर हो जाएगी।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी