हिन्दू धर्म में गुरुवार के दिन को सबसे पवित्र माना जाता है क्योंकि यह बृहस्पति ग्रह और बृहस्पति देव का दिन है। बृहस्पति देव देवताओं के गुरु हैं और बृहस्पति ग्रह के कारण ही धरती पर जीवन सुरक्षित है। कारण यह कि अंतरिक्ष की कई तरह की आपदाएं यह ग्रह झेलकर धरती को बचा लेता है। ज्योतिष के अनुसार गुरुवार का व्रत करने से क्या होगा?
गुरुवार का उपवास करने के फायदे | guruvar ka upvas karne ke fayde:
1. गुरुवार का व्रत करने से मनुष्य के भाग्य खुल जाते हैं। जातक को गुरुवार का व्रत अवश्य करना चाहिए क्योंकि बृहस्पति से ही भाग्य जागृत होता है। क्योंकि गुरु ग्रह कुंडली में भाग्य स्थान का भी स्वामी है।
4. गुरुवार का व्रत करने से जातक सभी तरह के संकटों से बचा रहता है।
5. गुरुवार का व्रत करने से जातक को कार्यक्षेत्र में उन्नति मिलती है।
7. गुरुवार का विधिवत करने से कुंडली के 2, 5, 9, 12 के ग्रह भी शुभ होते हैं।
8. कुंडली में यदि बृस्पति कमजोर है, शुक्र, बुध या राहु के साथ है या किसी भी प्रकार से वह नीच हो रहा है तो जातक को गुरुवार का व्रत अवश्य करना चाहिए।