नूतन वर्ष 2016 भारत की उन्नति का वर्ष रहने वाला है। 1 जनवरी 2016 को प्रात: सूर्योदय के समय दिल्ली में धनु लग्न, सिंह नवांश, कन्या राशि, उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। राशि स्वामी बुध दशमेश व सप्तमेश होकर शनि की मित्र राशि मकर में है। द्वितीय भाव में होने से व्यापारिक क्षेत्र में महत्वपूर्ण संबंधों पर विचार के साथ अनुबंध होंगे।