17 अगस्त को सूर्यदेव ने कर्क से राशि परिवर्तन कर सिंह राशि में भ्रमण आरंभ कर दिया है। अब 16 सितंबर यानी एक महीने तक सूर्यदेव सिंह राशि में रहेंगे। सूर्य इस राशि का स्वामी भी है। इसलिए सूर्य की चाल बदलने से यह माह सभी राशियों को प्रभावित करेगा। इसके अलावा अगले कुछ दिनों तक चंद्रदेव भी कन्या से वृश्चिक राशि में भ्रमण करेंगे। सूर्य और चंद्रमा के राशि बदलने से यह सप्ताह बहुत से लोगों के लिए खास रहेगा।