1. मेघ वर्षा के उपरांत इंद्रधनुष के दर्शन मंगल की सूचना देता है।
	 
	2. उषाकालीन सूर्य के दर्शन न होना अमंगलकारी माना गया है।
	 
	3. यात्रा के समय वायु का अवरुद्ध गति से प्रवाह अपशकुन माना गया है। 
	 
	4. सूर्योदय तथा सूर्यास्त के समय निद्रा निमग्न होना, आलस्य की प्रतीति अशुभ एवं अमंगल की सूचक है।
	 
	5. सूर्य के आकार का धनुषाकार रूप में दिखाई देना अपशकुन कहा गया है।
	 
	6. गंदे जल या विकृत पदार्थों में यदि सूर्य का बिंब नजर आता है तो ऐसा दुर्भाग्य की सूचना देता है।
	 
	8. सूर्य तथा चंद्र ग्रहण के अवसर पर सरोवर स्नान की महिमा कही गई है। 
	 
	9. सूर्य का चंद्र की भांति दिखाई देना अशुभ एवं मृत्युसूचक माना गया है।