16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे सूर्य का धनु राशि में प्रवेश होगा। सूर्य के धनु राशि में गोचर को वैसे तो शुभ नहीं माना जाता है लेकिन 6 राशियां ऐसी है जिनके लिए यह सूर्यदेव का धनु में प्रवेश शुभ साबित हो सकता है। सूर्य के गोचर को संक्रांति कहते हैं। आओ जानते हैं कि कहीं आपकी राशि तो इसमें शामिल नहीं है।
कर्क राशि : आपकी राशि के छठे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको शत्रु परास्त होंगे। हालांकि आपको लड़ाई झगड़े से दूर रहना चाहिए। नौकरी या व्यापार में आप सकारात्मक परिणाम देख पाएंगे। कानूनी मामलों में आपकी विजयी होगी। विदेश से जुड़े व्यापार में लाभ होगा। परिवार के सदस्यों से अच्छे संबंध बनाए रखने की जरूरत है।
तुला राशि : आपकी राशि के तीसरे भाव में सूर्य का गोचर होगा। आपको पिता, भाई एवं बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में उन्नति करेंगे। भाग्य का साथ मिलेगा। परिवार के साथ यात्रा पर जाने के योग हैं।