सितंबर माह में गृह प्रवेश और वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त जानिए

सोमवार, 26 सितम्बर 2022 (14:46 IST)
गृह प्रवेश या वाहन खरीदने के लिए शुभ मुहूर्त, शुभ योग आदि देखा जाता है। सितंबर 2022 माह में गृह प्रवेश और वाहन खरीदी के शुभ मुहूर्त कब कब हैं? यदि शुभ मुहूर्त नहीं है तब क्या करें?
 
गाड़ी या वाहन खरीदने का शुभ दिन:- इस माह वाहन खरीदने का का शुभ दिन 28 सितंबर 2022 दिन बुधवार और 30 सितंबर 2022 दिन शुक्रवार को है।
 
28 सितंबर 2022 शुभ मुहूर्त : सुबह 9:00 बजे से रात्रि 8:00 बजे तक। नक्षत्र:- स्वाति। तिथि:- तृतीया।
 
30 सितंबर 2022 शुभ मुहूर्त : सुबह 7:00 बजे से रात्रि 11:00 बजे तक। नक्षत्र:- अनुराधा। तिथि:- पंचमी, षष्ठी।
 
गृह प्रवेश शुभ मुहूर्त 2022 सितंबर : गृह प्रवेश के लिए वैसे तो सितंबर में कोई शुभ दिन या मुहूर्त नहीं है लेकिन नक्षत्र पर आधारित समय के अनुसार आप चाहें तो गृह प्रवेश कर सकते हैं।
 
सितंबर 28, 2022 : चित्रा नक्षत्र, सुबह 06:12 से 06:14 तक।
सितंबर 30, 2022 : अनुराधा नक्षत्र, सुबह 05:13 से रात्रि 10:35 तक।
 
इसके अलावा यदि जरूरी हो तो शुभ योग, शुभ चौघड़िया, अमृत काल, विजय मुहूर्त और अभिजीत मुहूर्त देखकर भी यह कार्य कर सकते हैं।
 
अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं। वेबदुनिया इसकी पुष्टि नहीं करता है। इनसे संबंधित किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी