वृश्चिक राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी

सोमवार, 4 दिसंबर 2023 (15:20 IST)
Scorpio zodiac sign Vrishchik Rashi bhavishyafal 2024 : यदि आपका जन्म 23 अक्टूबर से 21 नवंबर के बीच हुआ है तो सूर्य राशि के अनुसार आपकी राशि वृश्चिक है। चलिये जानते हैं कि वर्ष 2024 में कैसा रहेगा आपका भविष्य। कैसी रहेगी आपकी नौकरी, व्यापार चलेगा या नहीं, प्यार का मीटर अप रहेगा या डाउन, जीवनसाथी के साथ बनेगी या नहीं। आर्थिक समस्या का हल होगा या नहीं और कैसी रहेगी नए वर्ष में आपकी सेहत।
ALSO READ: तुला राशि राशिफल 2024 : आने वाला भविष्य कैसा रहेगा, जानिए भविष्यवाणी
करियर, शिक्षा, नौकरी और व्यापार : आपकी राशि पर शनि की ढैया का प्रभाव है। जन्म का शनि अच्छा है तो परेशानियां कम होगी। अन्यथा नौकरी और व्यापार में परेशानी खड़ी होगी। हालांकि बृहस्पति की कृपा से परेशानियों का निवारण भी होगा। राहु और केतु के शुभ प्रभाव के चलते कारोबार में अटके हुए कार्य पूर्ण होंगे। अनुकूल स्थान पर नौकरी या व्यवसाय करने का योग है। जिस नौकरी में आप लगे हुए हैं, उसी में लगे रहना आपको सफलता भी देगा। यह वर्ष आपके शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा की दृष्टि से चुनौतीपूर्ण रहेगा। मेहनत का फल मिलने में देरी हो सकती है। 
रिश्ते और परिवार : वर्ष की शुरुआत में शुक्र और बुध आपकी ही राशि में रहकर आपका व्यवहार आकर्षण बनाएंगे। जिसके चलते संबंधों में सुधार होगा। वैवाहिक जीवन और निजी जीवन को अनुकूल बनाएंगे। राहु पूरे साल आपके पंचम भाव में बने रहेंगे और आपकी बुद्धि को प्रभावित करेंगे। जल्दबाजी में आकर कोई भी गलत निर्णय लेने से बचने की कोशिश करें। प्रेम संबंधों में राहु की मौजूदगी आपको और कुछ भी करने वाला बना सकती है। गृह प्रवेश, जन्मोत्सव, विवाह मांगलिक कार्य भी परिवार में हो सकते हैं। संतान को लेकर चिंता रहेगी। 
 
आर्थिक स्थिति : वर्ष की शुरुआत में राशि स्वामी मंगल दूसरे भाव में सूर्य देव के साथ रहकर आर्थिक तौर पर उन्नति प्रदान करेंगे। परिवार में मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा। बचत करने में आप सफल होंगे। मई के आसपास बड़ा व्यय किसी व्यवसाय या भवन के नवीनीकरण, पुरानी संपत्ति की खरीद पर या कृषि भूमि, बगीचे को अधिक उपजाऊ बनाने के लिए हो सकता है।
 
सेहत : बृहस्पति छठे भाव में रहेंगे जिससे स्वास्थ्य समस्याएं और खर्च बढ़ने की स्थिति रहेगी। हालांकि उसके बाद मई को सप्तम भाव में आकर समस्याओं में कमी करेंगे। इस वर्ष जोड़ों में जकड़न, नेत्र पीड़ा, कमर या घुटने में तकलीफ जैसी समस्या हो सकती है। एलर्जी तथा पित्तजन्य बीमारियों की सम्भावना भी इस वर्ष है।
 
वृश्चिक राशि के लिए ज्योतिष के उपाय :-
  1. शनिवार का व्रत रखना लाभकारी साबित होगा।
  2. प्रतिदिन हनुमान चालीसा का पाठ करना चाहिए।
  3. तुला दान करने और बृहस्पति के उपाय करने से सेहत में लाभ होगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी