मेष : मेष राशि वाले जातकों के लिए यह माह आनंद-उत्सव वाला रहेगा। कृषि करने वाले जातकों को लाभ मिलेगा, पारिवारिक क्लेश के योग हैं। लंबी दूरी यात्रा स्वयं के वाहन से न करें। दुर्घटना भय के योग हैं। धोखेबाज व्यक्ति से सावधान रहें। घटना हो सकती है। प्रवास के योग बनते हैं। दिनांक 2, 5, 10 को कोई शुभ कार्य न करें।
वृषभ : वृषभ राशि वालों के लिए यह माह सामाजिक प्रतिष्ठा वाला रहेगा। जनता में प्रसिद्धि एवं चहेते रहेंगे। तंत्र अथवा ज्योतिष में रुचि रखने वाले के लिए यह अभीष्ट सिद्धि प्राप्ति के योग हैं। घर में माँगलिक कार्य के योग हैं। घर में स्त्री कष्ट रहेगा। दिनांक 6, 10, 15, 24, अशुभ है।
मिथुन : मिथुन राशि वाले जातकों के लिए उद्योग-धंधे में लाभप्रद वाला रहेगा। कहीं से धन प्राप्ति के योग हैं। आपके मन में विलासिता की भावना ज्यादा प्रबल होगी। किसी पुराने साथी से मिलन होगा। हृदय संबंधी विकार हो सकते हैं। घर में उत्सव का माहौल बनेगा। माता-पिता का ध्यान रखें। उनको कष्ट हो सकता है। दिनांक 2, 15, 20 को कोई शुभ कार्य न करें।
कर्क : कर्क राशि वाले जातकों के लिए यह माह लेन-देन वाला रहेगा, ये कार्य सावधानी से करें। परिवार में पुरानी समस्याओं का हल होगा, न्यायालय संबंधी कार्य में परेशानी आएगी, विरोधी प्रबल होंगे। पत्नी से पूर्ण सहयोग मिलेगा, कृषि लाभ मिलेगा। विद्यार्थी के लिए यह माह मध्यम रहेगा। दिनांक 1, 3, 7, 24 को कोई शुभ कार्य न करें।
सिंह : सिंह राशि वाले जातकों को इस माह संतान से लाभ। आपकी जनप्रियता बढ़ेगी। परंतु इस माह दोस्तों से असहयोग मिलेगा। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आपको उदर संबंधित समस्या हो सकती है। वाहन दुर्घटना के योग बनते हैं। दुर्जनों के साथ व्यवहार न करें, परेशानी में आ सकते हैं। दिनांक 5, 25, 29 को कोई शुभ कार्य न करें।
कन्या : कन्या राशि वाले जातकों के लिए यह माह शेयर से लाभ दिलाएगा। आपकी वैभव संपदा में वृद्धि होगी। आपको कार्य में सफलता मिलेगी। घरेलू चिंता रहेगी। विशेषकर स्त्री कष्ट रहेगा। यात्रा के योग बनेंगे। लाभ वाला माह रहेगा। मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी वालों की पदोन्नति होगी। दिनांक 4, 5 और 9 को कोई शुभ कार्य न करें।
WD
तुला : तुला राशि वाले जातकों के लिए यह माह राज्यपक्ष से सफलता वाला रहेगा, आपका गृह निर्माण कार्य पूर्ण होगा। व्यापार मध्यम रहेगा। किसी को दुर्वचन न कहें, परेशानी में आ सकते हैं। नौकरी वालों के स्थानांतरण के योग बनते हैं। दिनांक 1, 4, 6, 7 को कोई शुभ कार्य न करें।
वृश्चिक : वृश्चिक राशि वाले जातकों के लिए यह माह यात्रा वाला रहेगा एवं इसी के साथ यश प्राप्त होगा। श्रेष्ठ पुरुषों से संपर्क रहने से लाभ मिलेगा, नौकरी वालों को कष्ट रहेगा। घर में अशांति का वातावरण बनेगा। सट्टे वालों को हानि होगी, सावधानी से काम लें। दिनांक 1, 7, 24, 25 अशुभ है।
धनु : धनु राशि वाले जातकों के लिए यह माह अधिकारी वर्ग से लाभ दिलाने वाला रहेगा, तांत्रिक व्यक्ति के लिए अभीष्ट सिद्धि वाला माह रहेगा। व्यापारिक बंधु लाभान्वित होंगे। घर में मांगलिक कार्य के योग बनते हैं। तीर्थ यात्रा की पूर्ण संभावना बनती है। वाहन भ्रम बना रहेगा। पुराने दोस्त से सहयोग मिलेगा। पत्नी कष्ट रहेगा। दिनांक 2, 5, 8 और 11 को कोई शुभ कार्य न करें।
मकर : मकर राशि वाले जातकों के लिए यह माह मुकदमे में जीत वाला रहेगा। गृह निर्माण में अधिक खर्च होगा। इस माह आपको पत्नी से एवं पुत्र से पूर्ण सहयोग मिलेगा। आप राजनैतिक लाभ ले सकते हैं, सफलता मिलेगी। जिससे आपको समाज में ख्याति प्राप्त होगी। दिनांक 6, 10, 13 अशुभ है।
कुंभ : कुंभ राशि वाले जातकों के लिए यह माह पदोन्नति वाला रहेगा। आपको शेयरों से लाभ होगा। राजनीतिक एवं सामाजिक प्रतिष्ठा मिलेगी। भौतिक सुख की प्राप्ति होगी परंतु इसके बावजूद भी मानसिक अशांति रहेगी एवं आपके शत्रु बढ़ेंगे। माता-पिता का ध्यान रखें। दिनांक 2, 5, 12, 30 को कोई शुभ कार्य न करें।
मीन : मीन राशि वाले जातकों के लिए यह माह भाग्योदय वाला रहेगा। घर में धार्मिक कार्य होंगे। व्यापार आपका अच्छा रहेगा। नौकरी वालों को सफलता मिलेगी, बेरोजगारों को नौकरी प्राप्त होगी। आपके मित्रों को अच्छा लाभ मिलेगा। पुराने शारीरिक कष्ट दूर होंगे। विरोधियों पर विजय मिलेगी। दिनांक 1, 4, 13, 18 को कोई शुभ कार्य न करें।