आज के मुहूर्त (6.03.2015)

पं. उमेश दीक्षित

शुक्रवार, 6 मार्च 2015 (00:03 IST)
आज आपका दिन मंगलमयी रहे यही शुभकामना है। वेबदुनिया प्रस्तुत कर रही है खास आपके लिए आज के दिन के विशिष्ट मुहूर्त। अगर आप आज वाहन खरीदने का विचार कर रहे हैं या आज कोई नया व्यापार आरंभ करने जा रहे हैं तो आज के शुभ मुहूर्त में ही कार्य करें ताकि आपके कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हो सकें। ज्योतिष एवं धर्म की दृष्टि से इन मुहूर्त का विशेष महत्व है। मुहूर्त और चौघड़िए के आधार पर वेबदुनिया आपके लिए प्रतिदिन के खास मुहूर्त की सौगात लेकर आई है। 

प्रस्तुत है आज के मुहूर्त 
 
शुभ विक्रम संवत- 2071, अयन- उत्तरायन, मास- चैत्र, पक्ष- कृष्ण, हिजरी सन्‌- 1436, मु. मास- जमादि उलावल, तारीख- 14।
 
दिवस ‍तिथि- प्रतिपदा (धुलेंडी)।
 
दिवस नक्षत्र- पूर्वा फाल्गुनी। 
 
शुभ समय- प्रात: 7.30 से 10.30 तथा दोपहर 12.00 से 1.30 बजे तक।
 
दिशाशूल- पश्चिम, नैऋत्य।
 
सुझाव- दही खाकर माता दुर्गा को प्रणाम कर घर से निकलें।

ऐसी और खबरें तुरंत पाने के लिए वेबदुनिया को फेसबुक https://www.facebook.com/webduniahindi पर लाइक और 
ट्विटर https://twitter.com/WebduniaHindi पर फॉलो करें। 
 

वेबदुनिया पर पढ़ें