December Grah Gochar 2022: दिसंबर माह में कौन से ग्रह करेंगे महा परिवर्तन

December 2022 Calendar:  17 अक्टूबर को सूर्य ने, 18 अक्टूबर को शुक्र ने, 26 अक्टूबर को बुध ने राशि परिवर्तन किया था। 23 अक्टूबर को शनि ने मकर राशि में वक्री से मार्गी गोचर किया था। आओ जानते हैं दिसंबर 2022 के ग्रह परिवर्तन।
 
दिसंबर 2022 में ग्रहों का राशि परिवर्तन | Graho ka rashi parivartan December 2022:
 
1. शुक्र | Shukra: शुक्र का धनु राशि में गोचर 5 दिसंबर 2022 सोमवार को शाम 05:39 बजे होगा और इसके बाद 29 दिसंबर को यह दोपहर 03:45 बजे मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा।
 
2. मंगल | Mangal : 13 नवंबर को मंगल ग्रह वक्री अवस्था में दोपहर 01 बजकर 32 मिनट पर वृषभ राशि में आ गए हैं। इसके बाद अगले साल 13 मार्च 2023 सोमवार को 05:33 पर मिथुन में प्रवेश करेंगे।
 
3. बुध | Budh: बुध का धनु राशि में परिवर्तन 3 दिसंबर, 2022 दिन शनिवार की सुबह 06:34 बजे होगा और इसके बाद 28 दिसंबर को सुबह 04:05 पर यह मकर राशि में प्रवेश कर जाएगा। इसके बाद बुध वक्री होकर पुन: 31 दिसंबर देर रात 12:58 बजे धनु में प्रवेश कर जाएगा।
4. सूर्य | Surya : सूर्य का धनु राशि में प्रवेश 16 दिसंबर 2022 शुक्रवार को सुबह 09:38 बजे होगा। 
 
5. गुरु | Guru: 24 नवंबर को गुरु यानी बृहस्पति ग्रह अपनी ही राशि मीन में सुबह 04 बजकर 36 मिनट पर वक्री से मार्गी होने के बाद 22 अप्रैल 2023 तक इसी राशि में रहेंगे।
 
6. शनि | Shani: शनि ग्रह पहले से ही मकर में मार्गी गोचर कर रहा है। 17 जनवरी 2023 को यह राशि परिवर्तन करेगा।
 
7. राहु | Rahu: राहु ग्रह पहले से ही मेष में मौजूद है। 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करेगा।
 
8. केतु | Ketu: केतु ग्रह पहले से ही तुला में मौजूद है। 30 अक्टूबर 2023 को राशि परिवर्तन करेगा।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी