Grah gochar in May 2023 : गुरु, शनि, राहु और केतु को छोड़कर करीब करीब सभी प्रति माह ग्रह परिवर्तन करते हैं। अप्रैल माह में गुरु का राशि परिवर्तन हुआ था। आओ जानते हैं कि मई माह 2023 में कौन कौन से ग्रह अपनी राशि परिवर्तन कर रहे हैं।
चंद्र : यह ग्रह हर सवा दो दिन में राशि बदलता है।
सूर्य : 14 अप्रैल को सूर्य ने मेष राशि में प्रवेश किया था और अब वे वृषभ राशि में 15 मई 2023 को दोपहर 11:32 बजे प्रवेश करेंगे, जहां वे 5 जून 2023 की शाम 18:07 बजे तक रहने के बाद मिथुन राशि में प्रवेश कर जाएंगे।
शनि : शनि ग्रह कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं। 30 जनवरी को यह कुंभ राशि में अस्त हो गया था। अब शनि का कुंभ राशि में उदय 06 मार्च 2023 को हुआ था। शनि ग्रह ने 17 जनवरी 2023 को शाम के समय 5:04 पर कुंभ राशि में प्रवेश किया था। यह ग्रह 17 जून 2023 को रात्रि 10:48 बजे से वक्री हो जाएंगे और 4 नवंबर 2023 को प्रातः काल 8:26 पर एक बार फिर से मार्गी अवस्था में आ जाएंगे।