आज आसमान में दुर्लभ नजारा, 1000 साल बाद शनि, मंगल, शुक्र, बृहस्पति एक सीध में

बुधवार, 27 अप्रैल 2022 (12:48 IST)
Astrology an Astronomy : आसमान में आज दिखाई दिया करीब 1000 साल बाद दुर्लभ नजारा। वैज्ञानिकों और ज्योतिषियों के अनुसार आज शनि, मंगल, शुक्र और बृहस्पति एक सीध में नजर आएंगे। इसे ग्रहों की परेड कहा जा रहा है। बताया जा रहा है कि यदि आसमान साफ हुआ तो इसे नंगी आंखों से देखा जा सकता है। इस आशय की जानकारी भुवनेश्वर के पठानी सामंता प्लेनेटेरियम के डिप्टी डायरेक्टर शुभेंदु पटनायक ने समाचार एजेंसी ANI को दी। 
 
 
Durlabh khagoliy ghatana: खगोल विज्ञानियों के मुताबिक अनुसार पहले ऐसा दृश्य 947 AD में दिखाई दिया था। अब यह दृश्य 27 अप्रैल 2022 को सूर्योदय से एक घंटा पहले चार ग्रह बृहस्पति, शुक्र, मंगल और शनि के साथ चंद्रमा पूर्वी क्षितिज से 30 डिग्री के भीतर बिल्कुल सीधी रेखा में दिखाई दिए, जिन्हें देर तक देखा जा सकता है।
 
 
पटनायक ने बताया कि इन्हें दूरबीन से या उसके बिना भी देखा जा सकेगा। 30 अप्रैल को सबसे चमकीले ग्रह शुक्र और बृहस्पति एक साथ बहुत करीब दिखेंगे। शुक्र ग्रह बृहस्पति के 0.2 डिग्री दक्षिण में नजर आएगा। 
 
पटनायक ने बताया कि प्लैनेट परेड आमतौर पर तीन तरह की होती है। पहली तरह की प्लेनेट परेड वो होती है, जिसमें तीन ग्रह सूर्य के एक तरफ दिखते हैं। ऐसा नजारा आम होता है और साल में कई बार देखा जा सकता है। इसी तरह, साल में एक बार चार ग्रह एक सीध में आते हैं। हर 19 साल में 5 ग्रह एक लाइन में दिखते हैं। सभी आठ ग्रह 170 साल में एक बार एक सीध में नजर आते हैं। 
 
दूसरी तरह की ग्रहों की परेड उसे कहा जाता है, जब कुछ ग्रह एक ही समय में आकाश के एक छोटे से क्षेत्र में दिखाई देते हैं। ऐसी प्लेनेट परेड आखिरी बार 18 अप्रैल 2002 और जुलाई 2020 दिखी थी, जब सौर मंडल के वो सभी ग्रह जो नग्न आंखों से देखे जा सकते हैं। शाम के समय एक पंक्ति में नजर आए थे। और तंत में तीसरी तरह की प्लेनेट परेड दुर्लभ होती है जो अब दिखाई दे रही है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी