Shani gochar : 2025 तक सभी 12 राशियों में शनि ग्रह का प्रभाव, किसे मिलेगा कष्ट किसका होगा उद्धार

WD Feature Desk

सोमवार, 20 मई 2024 (16:42 IST)
Shani ka kumbh rashi me Gochar fal: शनि ग्रह 17 जनवरी 2023 की शाम 05 बजकर 04 मिनट पर अपनी राशि कुंभ में गोचर कर चुके थे और अब ये अगले साल यानी 2025 तक कुंभ राशि में ही विराजमान रहेंगे। जब तक यहां विराजमान रहेंगे सभी 12 राशियों पर इनका जबरदस्त प्रभाव रहेगा। कुछ राशियों को तब तक के लिए फायदा उठाकर सतर्कता से जीवन यापन करना चाहिए क्योंकि अगले वर्ष जब शनि मीन राशि में जाएंगे तब कुछ राशियों पर शनि की साढ़े साती और कुछ पर ढैया का प्रभाव रहेगा। 
ALSO READ: Shani sade sati: कब और किस समय शुरू होगी इन 3 राशियों पर शनि की साढ़े साती?
1. मेष राशि : आपकी कुंडली के दसवें और ग्यारहवें भाव के स्वामी शनि का ग्यारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इसके परिणाम स्वरूप आपके कार्यों की रुकावटें दूर होगी और प्रगति के रास्ते खुलेंगे। अचानक से धनलाभ होने की संभावना है।  
 
2. वृषभ राशि : आपकी कुंडली के नवम और दशम भाव के स्वामी शनि का दशम भाव में गोचर कर रहे हैं।। कार्यक्षेत्र में भाग्य का साथ मिलेगा, जिसके परिणाम स्वरूप आपके कार्यों में तेजी आएगी। सुख समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। यात्रा के योग हैं। 
ALSO READ: शनि ने पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करके इन 5 राशियों की किस्‍मत का पासा पलट दिया, देखें क्या होगा
3. मिथुन राशि : आपकी कुंडली के अष्टम भाव और नवम भाव के स्वामी शनि का नवम भाव में गोचर कर रहे हैं।। आपको भाग्य का पूरा सहयोग मिलेगा। आपकी समस्याओं का अंत होने लगेगा। धैर्य से काम लेंगे तो लाभ होगा।
 
4. कर्क राशि : आपकी कुंडली के सातवें भाव और आठवें भाव के स्वामी शनि का आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस गोचर से यदि आपने ध्यान नहीं दिया तो समस्याएं बढ़ सकती है। सेहत का ध्यान रखना होगा। संयम और धैर्य से काम लें क्योंकि समय आपके अनुकूल नहीं है।
 
5. सिंह राशि : आपकी कुंडली के छठे और सातवें भाव के स्वामी शनि का सातवें भाव में में गोचर कर रहे हैं। व्यापार में उन्नति होने की संभावना प्रबल है। हालांकि जीवनसाथी के संग यदि विवाद नहीं किया तो धीरे-धीरे संबंध में मधुरता बढ़ती जाएग जो आपको कार्यक्षेत्र में सफलता दिलाएगी। 
ALSO READ: Shani Gochar: 30 साल बाद शनि का दुर्लभ संयोग, नक्षत्र परिवर्तन से मिलेगा 4 रशियों को शनिदेव का आशीर्वाद
6. कन्या राशि : आपकी कुंडली के पांचवें और छठे भाव के स्वामी शनि का छठे भाव में में गोचर कर रहे हैं। सेहत में सुधार होगा। शत्रुपक्ष शांत रहेंगे। करियर और नौकरी में सफलता मिलेगी। लंबी यात्रा के योग भी बन सकते हैं। व्यापार में परिणामों की प्राप्ति होगी। संतान को सुख की प्राप्ति होगी। 
Shani Stotram
7. तुला राशि : आपकी कुंडली के चौथे और पांचवें भाव के स्वामी शनि का पंचम भाव में में गोचर कर रहे हैं। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। शिक्षा और परीक्षा में सफलता मिलेगी। आपकी नौकरी में सकारात्मक बदलाव आ सकता है। आपकी आमदनी तेज होगी तथा आपके व्यापार में भी प्रगति होगी। जीवनसाथी से संबंधों में मधुरता बढ़ेगी।
ALSO READ: Shani Gochar 2025: शनि के मीन में जाने से 4 राशियों की किस्मत सोने जैसी चमकेगी
8. वृश्‍चिक राशि : आपकी कुंडली के तीसरे और चौथे भाव के स्वामी शनि का चतुर्थ भाव में में गोचर कर रहे हैं। माताजी की सेहत का ध्यान रखना होगा। पारिवारिक समस्याएं बढ़ सकती है। कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। हालांकि वाहन और संपत्ति खरीदने के योग भी बनेंगे।
  
9. धनु राशि : आपकी कुंडल के दूसरे तथा तीसरे भाव के स्वामी शनि का तीसरे भाव में में गोचर कर रहे हैं। पराक्रम के इस भाव में भाई बहनों का सहयोग मिलेगा। आपकी कठिनाइयां कम होगी। आर्थिक मामले में भी आप पहले की तुलना में अधिक मजबूत नजर आएंगे।
 
10. मकर राशि : आपकी कुंडली के प्रथम और दूसरे भाव के स्वामी के स्वामी शनि का दूसरे भाव में में गोचर कर रहे हैं। धन संबंधी मामले सुलझ जाएंगे। धनयोग बन रहा है। बैंक-बैलेंस बढ़ेगा। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। सेहत में सुधार होगा। कार्यक्षेत्र में उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। संपत्ति खरीदने के योग भी हैं।
ALSO READ: शनि अपनी मूल त्रिकोण राशि में होंगे वक्री, इन राशियों की चमक जाएगी किस्मत
11. कुंभ राशि : आपकी कुंडली के द्वादश भाव के स्वामी का आपके प्रथम भाव में गोचर कर रहे हैं। आपके व्यक्तित्व में बदलाव होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति होगी। इससे आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। दांपत्य जीवन में भी सुधार होगा। छोटी-मोटी यात्राएं आपको सफलता देंगी।
ALSO READ: Hanuman Jayanti 2024: हनुमानजी के इन खास 5 मंत्रों से शनि, राहु और केतु की बाधा से मिलेगी मुक्ति
12. मीन राशि : आपकी कुंडल के ग्यारहवें और बारहवें भाव के स्वामी शनि का बारहवें भाव में गोचर कर रहे हैं। लंबी या विदेश यात्रा के योग बन सकते हैं। हालांकि सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। अनावश्यक खर्चे होंगे जिससे आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है।

वेबदुनिया पर पढ़ें

सम्बंधित जानकारी